कांग्रेस की जय हिंद तिरंगा यात्रा 26 में को नेहरू प्रतिमा से अंबेडकर प्रतिमा तक निकल जाएगी

कांग्रेस की जय हिंद तिरंगा यात्रा 26 में को नेहरू प्रतिमा से अंबेडकर प्रतिमा तक निकल जाएगी
इंदौर,~ इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव व नगर निगम में प्रतिपक्ष नेता चिंटू चौकसे ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शहर व जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित जय हिंद तिरंगा यात्रा सोमवार 26 मई को शाम 6:00 बजे नेहरू प्रतिमा मधु मिलन चौराहे से अंबेडकर प्रतिमा गीता भवन चौराहे तक निकाली जाएगी।
जय हिंद तिरंगा यात्रा का नेतृत्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व मध्य प्रदेश के प्रभारी श्री हरीश चौधरी जी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव मध्य प्रदेश के सह प्रभारी श्री संजय दत्त जी के नेतृत्व में भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के सम्मान में निकाली जाएगी।।
उक्त निर्णय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व मध्य प्रदेश के सह प्रभारी श्री संजय दत्त जी, इंदौर शहर के प्रभारी रवि जोशी जी व जिला कांग्रेस के प्रभारी श्री अवनीश भार्गव एवं सह प्रभारीगणों की उपस्थिति में प्रमुख कांग्रेसी नेताओं, पदाधिकारीयो,ब्लॉक और मंडलम सेक्टर के अध्यक्ष एवं प्रवक्तागण सहित कांग्रेस के नेताओं की बैठक में लिया गया।
इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने सभी कांग्रेसजनों से जय हिंद तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक सफल बनाने की अपील की।।।