
इंदौर~ शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री देवेंद्रसिंह यादव एवं प्रवक्ता जौहर मानपुरवाला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इंदौर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस दमदारी से चुनाव लड़ेगी। और कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों की लंबी फौज है। भाजपा के नेता सत्ता के नशे में चूर होकर घमंड और अभियान में अनर्गल बयान दे रहे हैं। भाजपा मुगालते में है। काग्रेस पार्टी के पास जमीनी और संघर्षील कार्यकर्त्ता की फोज है।
भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत की मुंगेलीलाल के सपने देख रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उन्हें दो सीट पर लाकर भी खड़ा कर चुकी है।
इंदौर शहर कांग्रेस ने एक ने एक नेता पांच बूथ का नारा दिया हे।जिसमे हर एक नेता पांच-पांच बूथों की जिम्मेदारी लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को विजय बनाने में अपना योगदान देंगे।
कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि इंदौर शहर का कांग्रेस का कार्यकर्ता बहुत उत्साह में है।और वह अपनी जिम्मेदारी को भली-भांति समझकर कांग्रेस पार्टी को विजय बनाने में अपना सहयोग देंगे।।
भाजपा नेता घमंड में चूर होकर अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। लेकिन हकीकत तो यह है कि पिछले 10 सालों में भाजपा ने जो भी वादे किए थे वह एक भी पूरे नहीं हुए।
कालाधन लाने की बात हो, बेरोजगारी की बात हो,किसानों की आय दुगने करने की बात हो, मजदूर की बात हो, व्यापारियों की बात हो, आज महंगाई चरम सीमा पर है। कुल मिलाकर भाजपा नेता धर्म संप्रदायों में भेदभाव करके अपने चुनाव जीतने के सपने देख रही है।
लेकिन जनता जनार्दन है,सब देख रही है।