धारमुख्य खबरे

अचानक मौसम का बदला तेज आंधी तूफान ने किया लोगो को परेशान कोई बड़ी जन हानि नही 3 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा।

जिले में आंधी तूफान के साथ ओले-बारिश सालो का रिकॉर्ड तोड़ा, 50 से 60 की रफ्तार से चली हवा। आधी से कहि दुकानों के समान उड़े

आशीष यादव धार
मई के महीने में भारी गर्मी के प्रकोप के बीच आज अचानक आंधी तूफान ने शहर की रफ्तार पर मानो ब्रेक लगा दिए। तेज रफ्तार से चली हवाओं ने कई पेड़, बिजली के खंभे और छाया के लिए लगाए गए शेड जमीन पर ला दिए। मौसम विभाग की माने तो चक्रवात की वजह से मौसम में कल हुआ यह बदलाव 8 मई तक जारी रहने की संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ तेज बारिश का भी पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के इन अनुमानों को देखते हुए प्रशासन ने भी कमर कस ली है।  पंजाब और उत्तर पश्चिमी राजस्थान में से बने चक्रवाती सिस्टम के इंदौर से होकर गुजरने से सोमवार शाम को अचानक मौसम बदल गया। मजबूत सिस्टम के कारण 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वी दक्षिण पूर्वी हवाएं चली। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे मध्य प्रदेश में इंदौर में सबसे तेज हवा रविवार को दर्ज की गई। जो कि 100 सालो में नही देखी गई थी वही धार में भी शाम को मौसम ने करवट बदली ओर अपना आसमानी रग में आया और शाम 8 बंजे आधी का दौर शुरू हुआ जो 1एक घटे तक चलता है वही जिले में कही जगह ओले गिरने की खबरे भी मिली है।
चक्रवातीय सिस्टम एक्टिव:
मौसम विभाग के अनुसार, एक चक्रवातीय सिस्टम उत्तर प्रदेश से होते हुए तमिलनाडु तक बना हुआ है, जो मध्य प्रदेश से होकर गुजर रहा है। इस कारण से तेज हवा-आंधी, बारिश व ओला वृष्टि की स्थिति बन रही है। इंदौर में रविवार को 24 घंटे में होने वाली सर्वाधिक वर्षा भी दर्ज हुई। धार में रविवार 3.30 बजे से मौसम में बदलाव आया वही जिले में कही ग्रमीण क्षेत्रो में बारिश के साथ ओले गिरे वही धार शहर के साथ कहि जगह कुछ मिनट में हवा और आंधी तेज हुई व चक्रवात का रूप ले लिया। शाम 8 बजे के लगभग 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। एक घंटे की राहत के बाद 10 बजे फिर से मौसम बदला हुआ व पूर्वी-दक्षिण-पूर्वी हवा ने असर कम हुआ।
दो दिन बारिश के साथ तेज हवा का अलर्ट:
अचानक बदले मौसम से लोग घबरा गए। रास्ते से गुजरते लोगों को जहां जगह मिली, वही खड़े हो गए कही लोग आधी से बचने के लिए सुरक्ष जगह दौड़ लगा दी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों तक चक्रवातीय सिस्टम के असर से तेज हवा और बारिश की संभावना बनी रहेगी। शहर में अनेक स्थानों पर आंधी से पेड़ उखड़ गए तो कहीं-कहीं बड़ी शाखाएं टूट कर सड़क पर गिर गई। वही कही लोगो के रोजगार की दुकानों के साथ समान भी उड़कर हवा में चले गए आधी तूफान ने लोगो का जन जींवन अस्तव्यस्त कर दिया। जहां पहले लोग गर्मी से परेशान थे तो मौसम बदलाव के बाद मौसम में ठंडक गुल गई व साथ ठंडी हवाओं में वातावरण ठंडा हो गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!