संस्कृति, प्रकृति, संविधान एवं लोकतंत्र बचाओ यात्रा महू से शुरू, सामाजिक कार्यकर्ता पोरलाल खर्ते ने यात्रा के द्वितीय चरण की शुरुआत बाबा साहब की जन्मस्थली अंबेडकर नगर महू से की।

सेंधवा।
जिले के सेंधवा क्षेत्र निवासी सेवानिवृत अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता पोरलाल खर्ते एवं उनकी टीम ने शनिवार को बाबा साहब की जन्मस्थली अंबेडकर नगर महू से संस्कृति, प्रकृति, संविधान एवं लोकतंत्र बचाओ यात्रा के द्वितीय चरण की शुरूआत की। यात्रा प्रांरभ होकर यात्रा कोदरिया, चौरडिया, पातालपानी, मलेंडी, बडीया, मांगलिया, नाहरखेडा, चोरल डेम, आडापहाड आदि गांवों से होते हुए खरगोन जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा को लूणा भूरिया, सेवानिवृत भारतीय सेना द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ करवाया।
यात्रा की शुरूआत में सामाजिक कार्यकर्ता पोरलाल खर्ते ने बताया कि यात्रा के माध्यम से गांव-गांव जाकर समाज के लोगों को भारत देश की मूल संस्कृति, प्रकृति, संविधान एवं लोकतंत्र को बचाएं रखने का संदेश दिया जाएगा। साथ ही समाज के लोगों को उनके प्राकृतिक एवं संवैधानिक अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर आप गजरा मेहता, एक्जीक्यूटीव डायरेक्ट एमपीईबी, गोविंद भूरिया, सेवानिवृत डीएसपी, शंकरलाल कटारिया, सेवानिवृत डीएसपी, प्रेमसिंह भदौरिया, सेवानिवृत डीएसपी, एसएस गवली एवं महू और आस-पास गांव के वरिष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
नुक्कड सभाओं का भी आयोजन होगा-
यह यात्रा पातालपानी, मंडलेश्वर, महेश्वर, धामनोद, कसरावद, गोगांव, खरगोन, भगवानपुरा, नागलवाडी, सेंधवा, निवाली, पलसूद, राजपुर, अंजड़, बड़वानी, पाटी, पानसेमल, खेतिया आदि स्थानों एवं गांवों से होकर महाराष्ट्र तथा गुजरात के अनेकों जिलों से होकर 13 जनवरी, 2024 को महासम्मेलन स्थल अथोला, सिलवासा, दादरा नगर हवेली पहुंचेगी। यह यात्रा दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों से की जाएगी और गांव व शहर में पैदल भ्रमण किया जाएगा। यात्रा के दौरान जगह-जगह पर नुक्कड सभाओं का भी आयोजन किया जाएगा।

2014 से कर रहे यात्रा-
बता दे सामाजिक कार्यकर्ता पोरलाल खर्ते वर्ष 2014 से निरंतर प्रतिवर्ष जनवरी माह में जन जागरण यात्राओं का आयोजन किया जा रहा हैं। उनके द्वारा शासकीय सेवा के 20 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत दिनांक 31 अगस्त, 2023 को स्वैच्छिक सेवानिवृति ली गई और दिनांक 2 सितंबर, 2023 से ष्संस्कृति, प्रकृति, संविधान एवं लोकतंत्र संरक्षण अनवरत् यात्रा…ष् प्रारंभ की गई थी। यह यात्रा खरते जी जिंदगी भर समय-समय पर निरंतर करते रहेंगे। जब भी किसी बड़े सामाजिक कार्यक्रम अथवा प्रसिद्ध स्थान के लिये यात्रा के माध्यम से जाएंगे। इस वर्ष आदिवासी एकता परिषद् के 31वें आदिवासी सांस्कृतिक एकता महासम्मेलन दादरा नगर हवेली में शामिल होने हेतु द्वितीय चरण की यात्रा का प्रारंभ किया जा रहा हैं।
