बड़वानीमध्यप्रदेशमुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा में सीएम ने किया 2640 करोड़ की विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण, सेंधवा परियोजना का नाम रामचंद्र विट्ठल बड़े होगा, निवाली परियोजना का नाम क्रांति सूर्य टंट्या मामा भील होगा

-सेंधवा नपा को विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ की घोषणा, पानसेमल के छूट गए गांवों तक नर्मदा जल पहुंचाने की घोषणा।

सेंधवा। रमन बोरखड़े। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को शहर पहुंचे। हेलिपेड पर सीएम का स्वागत भाजपा पदाधिकारियों ने किया। शहर के किला परिसर में सभास्थल पर सीएम डॉ. मोहन यादव का मंच पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास आर्य और जिला पंचायत सदस्य कविता आर्य ने साफा बांधकर और तीर कमान भेंटकर स्वागत किया। सीएम ने सेंधवा नपा को सौंदर्यीकरण व विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ की राशि देने और सेंधवा शहर के वरला रोड ब्रिज के पास सर्विस रोड बनाने की घोशणा की। वहीं पानसेमल विधायक ष्याम बर्डे की मांग पर पानसेमल क्षेत्र के छूट गए गांवों तक नर्मदा का जल पहुंचाने की घोषणा की।


सीएम डॉ. यादव इसके बाद सीएम ने 2580.83 करोड़ रुपए की लागत के 13 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 58.46 करोड़ रुपए की 19 कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें सबसे बड़ी सेंधवा उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना (1402.74 करोड़) और निवाली उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना (1088.24 करोड़) हैं। इसके अलावा जल प्रदाय योजनाएं, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाएं और शहरी विकास से जुड़ी परियोजनाएं भी शामिल हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव शहर में करीब 3.30 घंटे तक रहे। सभा के बाद सीएम डॉ. यादव ने प्रबुद्धजनों और हितग्राहियों से मुलाकात की। कार्यक्रम में करीब 30 हजार से ज्यादा लोगों ने शिरकत की। जिसमें पुरूषों से ज्यादा संख्या महिलाओं की रही।

रामचंद्र विट्ठल बड़े के नाम से होगी सेंधवा परियोजना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम के दौरान कहा- सेंधवा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का नाम पूर्व सांसद रामचंद्र विट्ठल बड़े के नाम पर होगी। वहीं निवाली उद्वहन सिंचाई परियोजना क्रांति सूर्य टंट्या मामा भील के नाम पर होगी।

नकली पार्टी से सावधान रहने की जरूरत-
मंच पर भाषण देने के दौरान सीएम डॉ. यादव ने कहा हमारी सरकार जनता के लिए काम कर रही है। कांग्रेस की ओर इशारा करते हुए कहा कि आपको नकली पार्टी से सावधान रहने की जरूरत है। इन्होंने सदैव आपको लूटने का काम किया, झूठ बोलने का काम किया, गलत तरीके से गुमराह करने का काम किया है।
भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने कहा आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेंधवा नगर पालिका की मांग पर शहर के सौंदर्यीकरण और वाटर पार्क मय रिसॉर्ट के लिए 15 करोड रुपए की राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य ने सेंधवा और पानसेमल विधानसभा को मिलाकर सेंधवा को जिला बनाने की मांग रखी। इसके साथ ही सेंधवा विधानसभा क्षेत्र में अड़नदी रूलीबढ़ से हाथी गुड़िया, चिलारिया से पलासपानी खुरमाबाद से नावनी तक डामरीकृत रोड, धनोरा में बिजली विभाग का वितरण केंद्र खोलने,बलवाड़ी को ग्राम पंचायत से नगर परिषद बनाने की मांग रखी। नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने सेंधवा को जिला बनाने के साथ ही शहर को धूल मुक्त करने के लिए 25 करोड रुपए की अतिरिक्त मांग की। इसके साथ ही खाली पड़ी शासकीय जमीन जिसमें नजूल, राजस्व व अन्य विभाग की भूमि को नगरपालिका को सौंपने की मांग रखी। जिससे कि खाली पड़ी जमीनों पर विकास कार्य किए जा सके।

नपा को 15 करोड़ देने की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगर पालिका को शहर के विकास कार्यों के लिए 15 करोड रुपए दिए जाने की घोषणा की। वहीं पानसेमल विधायक की मांगों को लेकर सीएम यादव ने घोषणा की। उन्होंने कहा- नर्मदा का पानी लिफ्ट कर पानसेमल विधानसभा को दिया जाएगा। निवाली में नए बिजली उपकेंद्र बनाने की घोषणा की गई है। इसके अलावा सेंधवा विधानसभा में अड़नदी रूलीबड़ से हाथी-गुड़िया, चिलारिया से पलासपानी खुरमाबाद से नावनी तक डामरीकृत रोड, वरला रोड ब्रिज के पास सर्विस रोड बनाने की घोषणा की।

वन ग्रामों को राजस्व ग्राम बनाने की घोषणा
प्रदेश के जितने भी वन ग्राम है सभी को राजस्व ग्राम बनाया जाएगा। यहां रहने वाले आदिवासी समाज के लोगों के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। हमारी सरकार रोजगार देने वाली सरकार है।

जिला बनाने की मांग पर नहीं बोले सीएम-
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य ने जनता की मांग पर पानसेमल और सेंधवा विधानसभा को मिलाकर सेंधवा को जिला बनाने की मांग की। हालांकि, इस मांग पर सीएम कुछ नहीं बोले।

यह रहे मंचासीन-मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ में लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य, कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान, पानसेमल विधायक श्याम बरडे, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल नयन इंगले, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास आर्य, नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव, नपा उपाध्यक्ष मोहन जोशी आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!