इंदौर के सी-21 मॉल की चौथी मंजिल से कूदकर डॉक्टर ने किया सुसाइड, मौके पर हुई मौत

इंदौर।
चोइथराम अस्पताल के रिटायर्ड डॉक्टर मनमोहन सोनी ने सी-21 मॉल की चौथी मंजिल (करीब 70 फीट ऊंचाई) से कूद कर खुदकुशी कर ली। वे सिर के बल नीचे गिरे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वे रीढ़ की हड्डी की बीमारी से ग्रसित थे। विजयनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें 75 वर्षीय डॉ. सुबह 11 बजे ड्राइवर के साथ घर से निकले थे और उन्होंने ड्राइवर को शॉपिंग का बोल उसे बाहर खड़े रहने को कहा और फिर वह मॉल के अंदर चले गए। दोपहर करीब 3.15 बजे अचानक डॉक्टर चौथी मंजिल की रेलिंग पर चढ़ गए। उन्हें मॉल की सिक्यूरिटी ने पकड़ने-बचाने की कोशिश की। आवाज देकर उन्हें रोका, लेकिन वे नहीं रुके। नीचे गिरने के बाद हम उन्हें डीएनएस अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एक ही बेटी, मुंबई में रहती है-
जानकारी के लिए बता दें डॉ. सोनी की एक ही बेटी है, जो मुम्बई में रहती है। घटना की जानकारी के बाद बेटी परिवार सहित इंदौर के लिए रवाना हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक बता दें डॉ. मनमोहन सोनी रीढ़ की हड्डी की बीमारी से ग्रसित थे। जिसके इलाज के लिए गुरुवार को डॉ मुंबई जाने वाले थे। 2 दिन पहले ही उनकी एमआरआई की गई थी। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि बीमारी से परेशान होकर ही उन्होंने यह कदम उठाया है। सिर के बाल गिरने की वजह से उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। अस्पताल आने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विजयनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है।