देश-विदेशमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

मप्र पहुंची राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा

सत्याग्रह लाइव डेस्क
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने बुधवार सुबह मप्र के बुरहानपुर जिले के ग्राम बोदरली से मप्र में प्रवेश कर लिया है। राहुल गांधी का स्वागत किया गया। यहां राहुल गांधी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बंजारा समाज के पारंपरिक नृत्य के साथ मप्र में यात्रा का हुआ शुभारम्भ। कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरूण यादव सहित और अन्य नेता है शामिल। बता दे सुबह 7 बजे राहुल गांधी बोदरली पहुंचे। यात्रा के मप्र की सीमा में आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल का जोरदार स्वागत किया। आरती उतार उनका स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने स्वागत करते हुए कहा कि यात्रा को सबसे ज्यादा जनसमर्थन मध्यप्रदेश में मिलेगा। यहां राहुल ने भाषण देते हुए बताया कि भारत जोडो यात्रा हमने कन्याकुमारी में शुरू की थी। जब हमने शुरू की तो विपक्ष के लोगों ने कहा था कि हिंदुस्तान 3600 किमी लंबा है। यह पैदल नहीं किया जा सकता। हम मध्यप्रदेश में आए हैं। यहां 370 किमी चलेंगे। यह तिरंगा हम श्रीनगर में लहराएंगे। इसे कोई नहीं रोक सकता। यह तिरंगा श्रीनगर जाएगा। राहुल ने कहा कि जो नफरत, हिंसा और डर हिंदुस्तान में फैलाया जा रहा है, उसके खिलाफ यह यात्रा है। यात्रा का पहला लक्ष्य किसान, मजदूर और युवा के मन से डर हटाना है। इस हिंदुस्तान में किसी को डरने की जरूरत नहीं है। बता दे कि राहुल की यात्रा बुरहानपुर में शाम 4 बजे यात्रा दोबारा शुरू होगी। शाम 7 बजे ट्रांसपोर्ट नगर में सभा होगी। सभा के बाद राहुल गांधी झिरी में रात रुकेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!