अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने जन्मदिन पर पौधारोपण कर मरीजों को बाटे फल, केबिनेट मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे भाजपा कार्यकर्ता।

सेंधवा।
भाजपा अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ रेलास सेनानी द्वारा अपने जन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ ने सेनानी के ग्रह ग्राम आमझिरी पहुंचकर सेनानी को बधाई दी। जन्मदिन पर भाजपा अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष एवं शासकीय महाविद्यालय जन भागीदारी अध्यक्ष डॉ रेलास सेनानी ने वृक्ष लगाएं एवं गौ माता का पूजन कर जन्मदिन मनाया। ग्राम मेरखेड़ी में हिंद केसरी हनुमान महाराज का पूजन अर्चन कर शासकीय अस्पताल में मरीजो को फल वितरण भी किया व मरीजोंं के हालचाल जाने। जन्मदिन पर सेनानी को बधाई देने बडवानी से पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत पटेल, मारवाड़ी ब्राह्मण समाज अध्यक्ष गिरवर दयाल शर्मा, सर्व बाहम्ण समाज अध्यक्ष बद्री प्रसाद शर्मा सहित अन्य समाज के अध्यक्ष ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।
सेनानी को बधाई देने बड़ी संख्या मे जिले के भाजपा कार्यकर्ता उनके गृह ग्राम आमझीरी पहुंचे। सेनानी के ग्रह ग्राम आमझीरी में हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर सेनानी का जन्मदिन मनाया।

सैनानी ने मरीजो को फल वितरण किए।