विविध

पूर्व मंत्री पूज्य बाबू रामेश्वर पटेल के पुण्य स्मरण पर किसान पंचायत किसान होंगे अन्नदाता गौरव सम्मान से सम्मानित

किसान पंचायत में अन्नदाता गौरव सम्मान समारोह का आयोजन

पूर्व मंत्री पूज्य बाबू रामेश्वर पटेल के पुण्य स्मरण पर किसान पंचायत किसान होंगे अन्नदाता गौरव सम्मान से सम्मानित

इन्दौर। मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री पूज्य बाबूजी रामेश्वर पटेल के पुण्य स्मरण दिवस 11 अप्रैल 2025 पर आयोजित किसान पंचायत में अन्नदाता गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन दिनांक 11 अप्रैल 2025 को सांय. 4 बजे से 6 बजे तक किसान पंचायत एवं सम्मान समारोह एवं 6 से 10 बजे तक भोजन का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम स्थल बिचौली मर्दाना स्थित विद्यासागर स्कूल के पास इन्दौर में आयोजित होगा।
श्री गीतारामेश्वरम् ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सत्यनारायण पटेल, सचिव चेतन चौधरी एवं समाजसेवी मदन परमालिया ने संयुक्त रूप से बताया कि इस अवसर पर किसानों के प्रति उनके योगदान को मान्यता देने और उनकी मेहनत का सम्मान करने के लिए अन्नदाता गौरव सम्मान से विभूषित किया गया एवं किसानों की विभिन्न समस्याओं पर किसान पंचायत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई निर्णय लिए जाएंगे।
उक्त आयोजन को प्रदेश स्तर पर ले जाने के लिए अ.भा. कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल व किसान नेता राधेश्याम पटेल अभी से अपनी ओर से किसान पंचायत को सफल बनाने के लिए अपने किसान भाईयों के साथ पूरजोरशोर से तैयारियां कर रहे हैं।
यह सम्मान बाबूजी रामेश्वर जी पटेल के संघर्ष और उनके कार्यों की याद दिलाएगा। उन्होंने अपने जीवनभर में कृषकों के हित में काम किया और सहकारी बैंक के माध्यम से भी कृषक समाज की आर्थिक स्थिति सुधारने का प्रयास किया।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!