पानसेमल विधायक के विकास कार्यों से प्रभावित होकर दिवानिया के सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल

पानसेमल। रमन बोरखड़े। ग्राम पंचायत दिवानिया के खेडां फलियां निवाली मंडल चाटली में विधायक श्री श्याम जी बरडे के विकास कार्यों से प्रभावित होकर ग्राम दिवानिया के सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। निवाली जनपद अंतर्गत मंडल चाटली के ग्राम पंचायत दिवानिया में सोमवार दोपहर एक बजे ऐतिहासिक राजनीतिक परिवर्तन देखा गया। सैकडो लोगों ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा परिवार में सदस्यता ग्रहण की यह पंचायत आजादी के समय से कांग्रेस का गढ़ रही है, किंतु क्षेत्र के पिछड़ेपन एवं विकास कार्यों की खराब स्थिति देखकर आश्चर्य हुआ पिछले कई वर्षों से कई विधायक और मंत्री आए। जिन्होंने इस क्षेत्र के विकास की कोई शुद्ध नहीं ली। जिससे नाराज होकर गांव वासियों ने अपना मन परिवर्तन कर भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ने का निर्णय लिया। पिछले दिनों ऐसा अनेक ग्राम पंचायत में परिवर्तन देखा गया जो क्षेत्र में विधायक जी के विकास कार्यों का सिलसिला चर्चा का विषय है। इस अवसर पर कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक श्री श्याम बरडे एवं जिला अध्यक्ष श्री अजययादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पार्षद रायसिंह सेनानी का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
यह जनता का आशीर्वाद है-
विधायक श्री श्याम जी बरडे ने इस अवसर पर सभी नव प्रवेश करने वाले कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि यह जनता का आशीर्वाद है और हमारे नेतृत्व पर विश्वास का प्रतीक है। हम जनसेवा और विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर रहेंगे। यह कार्यक्रम भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण जनसमर्थन का संकेत है और यह स्पष्ट करता है कि जनता अब झूठे वादे वंशवाद और कभी पूरे नहीं होने वाले। विधायक बर्डे ने कहा कि अब वादों की राजनीति नहीं, बल्कि विकास और विश्वास की राजनीति चाहती है। हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश में माता बहनों को लाड़ली बहना लाड़ली लक्ष्मी योजना लखपति दीदी योजना से माता बहनों को सम्मान दिया है।
दीवानिया मेरा अपना गांव –
विधायक ने कहा कि यह दीवानिया मेरा अपना गांव है। सभी ग्राम वासियों को राम राम बोलकर नए कार्यकर्ताओं को श्री खारिया भाई, प्रेम सिंह, किलोर सिंह, जगन भाई, ठगा भाई एवं अन्य नव प्रवेश कार्यकर्ताओं को विकासशील नागरिकों का माता बहनों का स्वागत किया।
यह रहे मौजूद- कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता पूर्व मंडी अध्यक्ष मनोहर पटेल, गांव पटेल , मंडल अध्यक्ष प्रफुल पाटीदार, पानसेमल मंडल अध्यक्ष सचिन चौहान, सुरेंद्र कुशवाहा, जितेंद्र जैन, सुरेश यादव, प्रकाश जोशी, भुरू तरोले, जनपद उपाध्यक्ष पठान किराडे, महामंत्री योगेश पाटिल, ज्ञानेश्वर जाधव, रामदास निगवाल, अजहर मंसूरी, धारला भाई, जगन भाई, शेर सिंह, गांव डाहला भेला भाई, मदन आर्य, रमेश पाटिदार, बजरिया रावत, अतुल आर्य, दिलीप सोलंकी, भाटू अहिरे, भाषण अहीर, रामजीलाल फीरोज मंसूरी, मोहसिन मंसूरी, जीतू जैन, गजानंद ब्रह्माणे, महेश आर्य, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन अजहर मंसूरी ने किया।