बड़वाह। ओंकारेश्वर परियोजना नहर के पंपिंग स्टेशन की जाली में फंसा मिला अज्ञात शव…पुलिस शिनाख्ति में जुटी….

कपिल वर्मा बड़वाह। महेश्वर रोड़ स्थित ओंकारेश्वर परियोजना नहर के पंपिंग स्टेशन की जाली में शनिवार को अज्ञात युवक शव फंसा मिला हैं। बताया जा रहा मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्षीय हैं एवं तीन से चार दिन पुराना हैं।
पंपिंग स्टेशन के कर्मचारी की सूचना पर एएसआई पवन अचाले व पुलिस मौके पर पहुंची। पश्चात पुलिस ने शनिवार शाम को गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाल कर बड़वाह के सिविल अस्पताल में पीएम के लिए पहुंचाया। जहां शव को मर्च्यूरी रुम में रखा गया हैं।
पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के आस पास लग रही है। मृतक भूरे रंग की जींस पहने हुए हैं व नीले रंग की शर्ट के साथ पीले रंग की टोपे वाली जैकेट पहना हुआ हैं।
पुलिस अज्ञात शव की शिनाख्त के लिए आस पास जिलों के थाना क्षेत्र मे हुलिया व कपड़ों के अनुसार शिनाख्त करने मे जुटी हुई हैं। फिलहाल मृतक के शव को सिविल अस्पताल के मर्च्यूरी रुम में रखा गया हैं।