धारमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

धार। इंदिरा जलाशय की पाल टूटने पर जनप्रतिनिधियों ने कहा अस्थायी व्यवस्था करे, मंत्री ने एसडीओ से कहा कल से बोरी बांध का काम चालू करिए,

संजय देपाले टांडा (धार)। टांडा क्षेत्र का जीवन दायिनी तालाब इंदिरा जलाशय (ताराघाटी) के वेस्ट वेयर की पाल (दीवार) के टूट जाने से तालाब का 2 मीटर से अधिक पानी बह गया। जिससे इस क्षेत्र के नदी किनारे के कई किसानों की फसल नष्ट होने की भी खबर है। अब टांडा के जनप्रतिनिधियों ने इसकी जानकारी केंद्रीय राज्य मंत्री को दी तो उन्होंने क्षेत्र के जलाशय का दौरा कर मोके से अधिकारियों को अवगत करवाया। और इनकी जानकारी मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट को भी दी। जानकारी के अनुसार केंद्रीय राज्य मंत्री दोपहर में तारा घाटी पहुंची, जहा इन्होंने जलाशय की टुटी हुई पाल का निरीक्षण किया। मोके पर विभाग के अधिकारी को कहा कि इसकी नपती की जाए व स्लेप को पक्का किया जाए। इसपर मौके पर मौजूद सिचाई विभाग के एसडीओ राहुल ठाकुर ने मंत्री से कहा की 15 अक्टूबर के बाद बोरी बांध बनाकर व्यवस्था करेंगे। इसपर टांडा मंडल अध्यक्ष अमर सिंह सोलंकी, जनपद सदस्य भुरू भाई ने कहा कि हमने इसकी क्षतिग्रस्त की सूचना पूर्व में अधिकारी को दी थी लेकिन उन्होंने कोई सुध नहीं ली, मंत्री जी ने कहा कि यह काम इन्हें करना ही होगा।

सावित्री ठाकुर ने जल संसाधन मंत्री सिलावट को भी लगाया फोन- सावित्री ठाकुर ने तालाब की जानकारी ली और तालाब का नाम जाना तो इंदिरा गांधी तालाब होना बताया, मंत्री जी ने कहा कि इसका नाम गलत रखा है। एसडीओ से पूछा चेंज कैसे होगा इसपर एसडीओ मुस्कुरा दिए। वहां मौजूद भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप गादीया ने कहा कि , कांग्रेस सरकार में इसका नाम बदल दिया। मंत्री मंत्री जी ने मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट को भी फोन लगाकर नाम बदलने की बात कही व स्थिति से अवगत करवाया ओर कहा कि यहां से 15 से अधिक गाँवो को पानी मिलता है। यह क्षतिग्रस्त हो चुका है। इसपर सिलावट ने जानकारी ली।

मंत्री सिलावट ने काम का आश्वासन दिया।मंत्री ने नहर का सर्वे करने का व बोरी बांध का काम चालू करने का भी कहा मंडल अध्यक्ष अमर सिंह सोलंकी ने नहर के सर्वे करने की बात कही इस पर मंत्री सावत्री ठाकुर ने एसडीओ को नहर का सर्वे करने की बात कही। मंत्री जी ने एसडीओ से कहा की बोरी बांध का काम कल से ही चालू कर दो इसी को लेकर बोरी बांध के माध्यम से पानी निकासी को रोकने के लिए मंत्री सावित्री ठाकुर ने कलेक्टर से भी फोन पर बात की। वही सावित्री ठाकुर ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि अगर इसका काम नहीं हुआ तो किसानों को दिक्कत आएगी विभाग ने 1 करोड़ 80 लाख का स्टीमेट बनाया है।

विभाग के मंत्री से भी बात हुई है। उन्होंने भी आश्वासन दिया कि जल्दी स्वीकृति मिल जाएगी। नहरों को भी मरम्मत किया जाएगा। रवि की फसलों के लिए कच्चे मटेरियल से इसे रोकेगे फिर इसे पक्का करेंगे। गेट नहर सहित सभी समस्याओं को हल किया जाएगा। इसके बाद मंत्री सावित्री ठाकुर इंदला डैम के निरीक्षण करने पहुंची वहां के सरपंच लाल सिंह बघेल ने समस्याओं से मंत्री को अवगत करवाया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमर सिंह सोलंकी, मंडल महामंत्री जड़ाव मंडलोई, भाजपा नेता पारश जैन, प्रदीप गादीया, जनपद सदस्य भुरू भाई, सुंदर सिंह चौहान, अनुराग सचान, दीपक सोनी व बड़ी संख्या में किसान व जनप्रतिनिधि मौके पर मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!