मुख्य खबरेसेंधवा
सेंधवा; सुरभि ग्रुप ने अग्रवाल मिडवे पर मनया करवा चौथ का त्यौहार

सेंधवा। शहर के सुरभि ग्रुप द्वारा अग्रवाल मिडवे पर करवा चौथ का त्यौहार बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। जिसमें ग्रुप के सभी सदस्य पारंपरिक वेषभूषा में सम्मिलित हुए। महिलाओं ने चांद को अर्क देकर अपने पति की लंबी आयु की कामना के साथ व्रत पूरा किया। पूरा आयोजन महिलाओं द्वारा तैयार किया गया था। जिसमें ढोलक की धुन पर सभी का स्वागत किया गया। विभीन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच करवा चौथ पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में तुषार चोमूवाला, परेश खंडेलवाल, अखिलेश दीवान, अभिषेक सिंव्हल, दीपक मंगल, आशीष मंगल, निलेश तायल, गौरव नरेडी, हरीश मित्तल, पंकज मंगल, नितिन मंगल, पवन मंगल, विजय गर्ग, विष्णु गर्ग, बींटू गर्ग, सुधीर शर्मा गोई शामिल रहे।

