मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; शोभायात्रा में गूंजे महाराजा अग्रसेन के जयकारे, होनहार हुए सम्मानित, विजेता हुए पुरस्कृत

सेंधवा। रमन बोरखड़े। महाराजा अग्रसेन जयंती पर गुरुवार को अग्रवाल समाज द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई। मेघावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित कर समाज के सीए, सीएस, इंजीनियर और 10वीं 12वीं के होनहार 26 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
अग्रवाल समाज के सुनील अग्रवाल व निलेश अग्रवाल ने बताया की अग्रसेन जयंती पर प्रातः 6 बजे सत्यनारायण मंदिर से महाराजा अग्रसेन की प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें सुसज्जित वाहन पर महाराजा अग्रसेन के चित्र को रखकर भजन कीर्तन करते हुए समाजजन नगर के मुख्य मार्ग से अग्रसेन चौक पहुंचे। यहां पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना किया गया। इसके बाद समाजजन वापस सत्यनारायण मंदिर पहुंचे। यहां प्रसादी वितरण के बाद प्रभातफेरी का समापन हुआ। दोपहर साढ़े 11 बजे तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत हुए आयोजन के विजेताओं और समाज के होनहार बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। जिसमे सीए खुशी हितेश तायल, सीए पीयूष श्याम गर्ग, कंपनी सेक्रेटरी पूर्णिमा संतोष गर्ग, कंपनी सेक्रेटरी दुर्गा गोयल, कंपनी सेक्रेटरी तुषार मंगल, इंजीनियर प्रियांशु राकेश गर्ग, बीटेक आदेश संजय गर्ग को सम्मानित किया गया। साथ ही कक्षा 10वीं व 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के मेघावी बच्चों को भी सम्मानित किया गया।

खजुराहो नृत्य महोत्सव में समाज का नाम रोशन किया-
50वें खजुराहो नृत्य महोत्सव में मध्य प्रदेश की 1450 कत्थक कलाकारों ने 16 मिनट 30 सेकंड तक एक साथ कत्थक कर गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया था। इस महान उपलब्धि में सेंधवा शहर की 30 कत्थक कलाकारों ने भाग लिया था। जिनमें अग्रवाल समाज सेंधवा की 5 होनहार बेटियों ने अपनी कला एवं हुनर का परचम लहराकर अग्रवाल समाज एवं सेंधवा शहर को गौरान्वित किया था। इस पर समाज के इन 5 बच्चों शुभी श्याम तायल, सौम्या शैलेष खंडेलवाल, वैष्णवी सचिन गोयल, भूमि पवन गोयल, गर्विता विकास खंडेलवाल को भी सम्मानित किया गया। साथ ही यूसी मास्क में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड मिलने पर प्रीशिता रजत अग्रवाल को सम्मानित किया गया।

अग्रसेन इलेवन को विजयी कप दिया-
क्रिकेट टूर्नामेंट में अग्रसेन इलेवन को विजयी कप उप विजेता कालका इलेवन को भी पुरस्कार दिए गए। मेन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार अर्पित अग्रवाल दिया गया।

साकात्मक कार्य समाज को ऊंचाई पर ले जाते है-
इस अवसर पर समाज के परामर्शदाता पिरचंद मित्तल ने कहा एक मंच पर जब समाजजन एकत्रित होते है तो विचारों का आदान-प्रदान होता है। जिससे कई साकारात्मक बाते निकल कर आती है। समाज उस दिशा में काम करता है तो सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ती है। अच्छे विचार और साकात्मक कार्य समाज को ऊंचाई पर ले जाते है। संरक्षक कैलाश एरन ने कहा महाराजा अग्रसेन एक पौराणिक कर्मयोगी, लोकनायक, समाजवाद के प्रणेता, युग पुरुष, तपस्वी, राम राज्य के समर्थक एवं महादानी थे। इनका जन्म द्वापर युग के अंत व कलयुग के प्रारंभ में हुआ था। वें भगवान श्री कृष्ण के समकालीन थे। उन्होंने समाजवाद को बढ़ावा देकर समाज के हर व्यक्ति का जीवन स्तर सुधार कर संपन्नता की ओर अग्रसित किया है। अग्रवाल समाज अध्यक्ष श्यामसुंदर तायल ने कहा की समाज में सामाजिक कार्य के साथ-साथ व्यक्ति का उत्थान के लिए भी कार्य किए जाते है। जो अन्य समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बन जाते है।

सामाजिक कार्य में महिलाए भी पीछे नहीं है-
महिला मंडल अध्यक्ष ज्योसना अग्रवाल ने की सामाजिक कार्य में महिलाए भी पीछे नहीं है। विकास के लिए सबका साथ सबका विकास के साथ महिलाए भी आगे बढ़ रही है। सचिव राहुल गर्ग ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील अग्रवाल, रोहित गर्ग, अंकित गोयल ने किया।

यह रहे मंचासीन-
मंच पर उपाध्यक्ष राकेश ऐरन, शंकरलाल गोयल, लखनलाल मंगल, गोपाल गर्ग, रानी मंगल, उषा तायल, सौरभ तायल, महेश गर्ग, निलेश अग्रवाल मंचासिन थे। महिला मंडल ने भी प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण किए गए।

शोभायात्रा में गूंजे महाराजा अग्रसेन के जयकारे-
सुनील अग्रवाल ने बताया की पुरस्कार वितरण के पश्चात समाज का सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया। शाम 6 बजे महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा मंगल भवन से निकाली गई। महाराजा अग्रसेन का रथ पर विराजमान होकर रंग बिरंगी विद्युत रोशनी से जगमगा उठा। शोभायात्रा में आगे बैंड बाजे के साथ पुरुष वर्ग सफेद वस्त्र धारण कर व महिलाएं लाल रंग की साड़ी पहन कर सिर पर साफा पहन कर शोभायात्रा में साथ-साथ शामिल हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। अग्रसेन प्रतिमा पर पूजन कर आरती उतारकर प्रसाद का वितरण किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!