विविध

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्म दिवस पर नगर भाजपा ने किया पौधारोपण

प्रकृति का संरक्षण हर मानव का कर्तव्य-श्री गौरव रणदिवे

इंदौर।।भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने बताया कि मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्म दिवस के पूर्व वीडियो संदेश जारी करके कार्यकर्ता एवं जनता से अनुरोध किया था कि अगर मेरे जन्मदिन पर कुछ देना चाहते हैं तो किसी भी प्रकार की औपचारिकता न करते हुए एक पौधा अवश्य लगावे इसी को ध्यान में रखते हुए नगर भाजपा द्वारा भाजपा कार्यालय के समीप पौधारोपण किया गया।

नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि वृक्षों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है वृक्ष हमें प्राणवायु देता है एवं वातावरण एवं प्रकृति को भी संतुलित करने में अहम भूमिका निभाता है कड़ी धूप में छांव देने का कार्य हो या फल, वृक्ष हमें कुछ ना कुछ देने का कार्य ही करते हैं इस हेतु प्रकृति का संरक्षण करना हर मानव का कर्तव्य है इसलिए सभी को पौधारोपण अवश्य करना चाहिए।

नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे, आईडीए अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, नगर महामंत्री श्री संदीप दुबे, नगर उपाध्यक्ष श्री एकलव्य सिंह गौड़, भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष श्री सौगात मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष श्री दिनेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!