इंदौरधर्म-ज्योतिष

माँ में होता है ब्रम्हा, विष्णु और महेश का वास – गृह मंत्री डॉ. मिश्र

इंदौर . जिले के प्रभारी तथा गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि माँ में ब्रम्हा, विष्णु और महेश का वास होता है। माता-पिता की सेवा सबसे बड़ी सेवा होती है। माता-पिता की सेवा हमारा परम धर्म है।

डॉ. मिश्र आज यहां सिंगापुर टाउनशीप में आयोजित विशाल श्रीमद भागवत कथा में सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तथा मुख्य आयोजक श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी विशेष रूप से मौजूद थे। यह श्रीमद् भागवत कथा 11 से 17 सितंबर तक आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंदौर जिले के प्रभारी तथा गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जीवन में माँ, महात्मा और परमात्मा का विशेष स्थान है। संत एवं बसंत से जीवन में नई संस्कृति एवं संस्कार आते हैं। उन्होंने कहा कि लगता है कि ईश्वर सब जगह नहीं पहुंच सकते हैं इसलिए शायद माँ को बनाया गया होगा। उन्होंने कहा कि माँ में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। उन्होंने कहा कि बगैर बोले बच्चों के भाव समझने की माँ में अद्भुत क्षमता होती है। माता-पिता की सेवा की सबसे बड़ी सेवा है। यह हमारा परम धर्म भी है। उन्होंने कहा कि संत हारे का सहारा है। जब मनुष्य संकट में होता है या दुख दर्द आते हैं तो संत ही सदमार्ग दिखाते हैं। मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने व्यासपीठ का पूजन किया। उन्होंने मुख्य कथाकार संत श्री मदन मोहन दास जी महाराज से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!