मुख्य खबरेसेंधवा

मैं हूं अभिमन्यु; लड़कों एवं पुरुषों को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

सेंधवा। पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के नेतृत्व व दिशा निर्देश में जिले में विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु के तहत समाज के लड़कों एवं पुरुषों को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विशेष जागरूकता अभियान के तहत शहर थाना पुलिस सेंधवा द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार, एसडीओपी श्री कमलसिंह चौहान के मार्गदर्शन मंे शहर थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीतसिंह बिसेन द्वारा अभिमन्यु अभियान चलाया गया। जिसके तहत शहर के अभिमन्यु अभियान से जुड़े लड़कों को पुलिस थाने पर बुलाकर महिला संबंधी अपराधों से संबंधित तथ्य जैसे नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, लिंगभेद से संबंधित लिखा हुआ पंपलेट वितरित किया गया। साथ ही शहर के मुख्य स्थानों पर सेल्फी बेनर लगाकर महिला संबंधी अपराधों के प्रति विशेष जागरूकता अभियान मैं हूं अभिमन्यु के लिए संकल्पित किया गया। साथ ही अभियान के तहत नवरात्रि पर्व के दौरान गरबा पांडालों तथा स्कूलों में जाकर पम्पलेट वितरित किये एवं शपथ दिला कर अभियान के संबंध में जानकारी दी गई।

महिला संबंधी अपराधो के प्रति जागरूक करना-
शहर थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा बताया गया कि अभिमन्यु अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में लड़कों, पुरुषों को न सिर्फ महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करना है बल्कि इसके साथ-साथ उनको संवेदनशील बनाकर पूर्वाग्रह (पूर्व से महिलाओं के विपरीत सोच) रुढिवादी मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु सेंधवा पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जिले में लगातार अभियान जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!