धर्म-ज्योतिष

दशहरा मैदान स्थित ‘अवध लोक’ पर ‘सबके राम’ महोत्सव में आज किन्नर सहित सनातन से जुड़े 21 समाज करेंगे महाआरती

संघ, विहिप एवं बजरंग दल के पदाधिकारी भी आएंगे–देवी अहिल्याबाई पर आधारित राम भक्ति संगीत की प्रस्तुतियों ने मन मोहा

सबके राम लोक कल्याण समिति

दशहरा मैदान स्थित ‘अवध लोक’ पर ‘सबके राम’ महोत्सव में आज किन्नर सहित सनातन से जुड़े 21 समाज करेंगे महाआरती

संघ, विहिप एवं बजरंग दल के पदाधिकारी भी आएंगे–देवी अहिल्याबाई पर आधारित राम भक्ति संगीत की प्रस्तुतियों ने मन मोहा

इंदौर। दशहरा मैदान स्थित ‘अवध लोक’ पर चल रहे श्रीराम जन्मोत्सव में रविवार, 6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद, आरएसएस, बजरंग दल के सभी विभाग एवं प्रांत के पदाधिकारियों के साथ किन्नर समाज सहित सनातन धर्म से जुड़े विभिन्न 21 समाजों के प्रतिनिधि मिलकर प्रभु श्रीराम के मंदिर में महाआरती करेंगे। शनिवार को महोत्सव में संपन्न हुई महाआरती में अनेक दिव्यांग भी शामिल हुए, वहीं राजनेताओं एवं विशिष्ट अतिथियों के आगमन का क्रम भी जारी है। यज्ञशाला की परिक्रमा करने के लिए भी भक्तों का सैलाब लगातार बना हुआ है। यज्ञ में अब तक 11 लाख के लक्ष्य के मुकाबले 12 लाख आहुतियां संपन्न हो चुकी हैं। उम्मीद है कि रविवार तक यहां 15 लाख आहुतियां संपन्न हो जाएंगी। चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित इस महोत्सव का रविवार की शाम को समापन होगा।

सबके राम लोक कल्याण समिति के संयोजक महेन्द्रसिंह चौहान एवं श्रीमती प्रवीणा अग्निहोत्री ने बताया कि महोत्सव में चल रहे महायज्ञ में वेद की ऋचाओं और विभिन्न मंत्रों एवं श्लोकों की मंगल ध्वनि से समूचा अवध लोक गुंजायमान हो रहा है। शनिवार को इस दिव्य अनुष्ठान में महायज्ञ, परिक्रमा एवं रामलला मंदिर में दर्शन-पूजन करने के लिए अनेक दिव्यांग बच्चे भी शामिल हुए। इन बच्चों ने मेला स्थल का भी अवलोकन किया और अपनी पसंद के व्यंजनों का भी जी भरकर लुत्फ उठाया।

दशहरा मैदान पर निर्मित अयोध्या के रामलला मंदिर की प्रतिकृति में राम दरबार के दर्शन-पूजन एवं आरती करने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के इंदौर-उज्जैन घोष विभाग प्रमुख मनीष पांचाल, डॉ. निशांत खरे, रणजीत हनुमान मंदिर के पुजारी पं. दीपेश व्यास, पार्षद अभिषेक शर्मा बबलू, प्रशांत बड़वे, पूर्व पार्षद नीलेश चौधरी, इंदौर फिजिकल अकादमी के जितेन्द्रसिंह सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने दशहरा मैदान पहुंचकर मेले की गतिविधियों का भी अवलोकन किया।

रविवार को इस महोत्सव का मुख्य दिवस होगा, जब दोपहर 12 बजे प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव की महाआरती में संघ, विहिप, बजरंगदल के विभिन्न पदाधिकारियों एवं किन्नर सहित सनातन धर्म से जुड़े 21 समाजों के प्रतिनिधि मिलकर राम दरबार मंदिर में महाआरती करेंगे। इस मौके पर विभिन्न संगठनों की ओर से रंगारंग आतिशबाजी, दीपमालिका और रंगोली सहित विभिन्न आयोजन भी किए जाएंगे। शुक्रवार रात को मातुश्री प्रातःस्मरणीया देवी अहिल्या बाई पर आधारित राम भक्ति संगीत की मनमोहक प्रस्तुति का प्रभावी आयोजन अर्चना चितले एवं मनन्य अग्निहोत्री और उनके साथी कलाकारों द्वारा सुंदर भजनों और संघ के घोष की धुनों का वादन किया गया। देवी अहिल्याबाई के व्यक्तित्व पर आधारित इस मंचन को देखने के लिए 3 हजार से अधिक दर्शक जमा थे। कलाकारों का स्वागत और सम्मान संयोजक महेन्द्रसिंह चौहान एवं श्रीमती प्रवीणा अग्निहोत्री ने किया। इसके पूर्व सुबह आस्था योग क्रांति अभियान परिवार एवं एस.बी. योग स्कूल के सहयोग से आयोजित निशुल्क योग शिविर में 400 से अधिक साधकों ने योग के विभिन्न सूत्रों का प्रशिक्षण प्राप्त किया, वहीं संध्या को डॉ. ए.के. जैन के निर्देशन में महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें 400 से अधिक महिलाओं से आकर अपना परीक्षण कराया। अनेक महिलाओं को परामर्श के साथ औषधियां भी प्रदान की गई।

परिवार सहित मेले का आनंद* – अवध लोक में परिवार सहित आने वाले बंधुओं के लिए देश के विभिन्न राज्यों के लोकप्रिय व्यंजनों के साथ ही बच्चों के लिए झूले, चकरी, आईस्क्रीम, कुल्फी, लिट्टी चोखा, पूड़ी-श्रीखंड, पूरणपोली, पानीपुरी सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजन भी किफायती दर पर उपलब्ध रहेंगे। करीब 50 स्टाल इन व्यंजनों के लगाए गए हैं

*आज के कार्यक्रम* – दशहरा मैदान अवध लोक पर चल रहे सबके राम महोत्सव में रविवार, 6 अप्रैल को रात 8 बजे से रामायण मंचन का अनूठा आयोजन शाम्भवी तिवारी एवं रंजना नामजोशी की टीम द्वारा किया जाएगा। 

 

 

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!