खेतिया। कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कहा- कांग्रेस की कथनी और करनी एक है। गरीबों किसानों के लिए कांग्रेस पार्टी सदैव आमजन के साथ खड़ी है।

खेतिया से राजेश नाहर की रिपोर्ट।
बडवानी जिले के खेतिया में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा विशाल कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री विधायक कांतिलाल भूरिया ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी एक है। गरीबों किसानों के लिए कांग्रेस पार्टी सदैव आमजन के साथ खड़ी है। भूरिया ने इस दौरान जमकर भाजपा पर हमला भी बोला। सम्मेलन में पानसेमल विधायक चंद्रभागा किराड़े द्वारा विधायक निधि से शहर के विभिन्न मांगलिक भवन निर्माण हेतु विधायक निधि से सहायता राशि और टैंकर वितरण किए गए। ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता रविंद्र सोनिस ने बताया कि कार्यक्रम में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के से बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। विधायक चन्द्रभागा किराड़े ने अपने उद्बोधन में सभी की मदद करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विरेंद्र सिंह दरबार, जिला कांग्रेस झाबुआ के अध्यक्ष प्रकाश रांका, जिला महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभद्रा परमार, नगर पालिका बड़वानी के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रमेश चौहान, नगर पंचायत खेतिया अध्यक्ष चंदनबाई बागुल सहित अरविंद बागुल, संतोष पटेल, अनिल चौधरी, राजेश नाहर सहित अन्य उपस्थित रहे।