बड़वानीमुख्य खबरे
पूर्व कांग्रेस विधायक चंद्रभागा किराड़े भाजपा में हुई शामिल, इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिलाई सदस्यता

सेंधवा। जिले के पानसेमल विधानसभा में कांग्रेस को गुरुवार को झटका लगा है। पानसेमल विधानसभा से कांग्रेस की पूर्व विधायक चंद्रभागा किराड़े ने गुरुवार को इंदौर में मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में भाजपा की सदयता ग्रहण की है। राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि, डॉ. मिश्रा के इशारे पर ही पूर्व विधायक ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। वहीं भाजपा की सदस्यता लेते समय मुख्यमंत्री मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्यसभा सांसद सुमेरसिंह सोलंकी सहित कई भाजपा के दिग्गज नेता उपस्थित थे।