ग्राम दौड़वा की गुमशुदा महिला का मिला कंकाल,फैली सनसनी


सत्याग्रह लाइव,भीकनगांव:- भीकनगांव से करीब 40 किमी दूर ग्राम दौड़वा के एक खेत में कंकाल मिलने से सनसनी फ़ैल गई। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 13/08/2024 को महिला कस्तुरीबाई पति प्यारसिंह उम्र करीब 40 वर्ष निवासी जिरात फाल्या दौडवा घर से अचानक गायब हो गयी थी। परिजनों के द्वारा रिस्तेदारो, तथा आसपास के क्षैत्र में खोजबीन करने के बाद भी जब लापता महिला का पता नहीं चला तो घटना के 2 दिन बाद दिनांक 15/08/2024 को पुलिस थाना भीकनगांव में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज़ करायी थी।
आज दोपहर करीब 2.30 बजे ग्राम दौड़ावा में इंदौर इच्छापुर हायवे किनारे स्थित सुरेन्द्र ऐरन (जैन) के खेत मे बोये सोयाबीन की फसल से पशुओं के लिये हरा चारा लेने गये बच्चो को बदबू आने पर बीच खेत में सड़ा गला कंकाल दिखाई दिया जिसकी सुचना बच्चों ने गांव में जाकर परिजनों को बताई। ग्रामीणों ने खेत पर जाकर देखा ओर सूचना भीकनगांव पुलिस को दी। थाना प्रभारी मीना कर्णावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणो की उपस्थिति में नरकंकाल की पहचान कपड़ों, चुड़ियों, चप्पल आदि के आधार पर गुमशुदा हुई महिला कस्तुरीबाई पति प्यारसिंह उम्र करीब 40 वर्ष निवासी जिरात फाल्या दौडवा के रूप में हुई है। मृतक महिला के 4 बच्चे हैं जिनमें 2 लड़की ओर 2 लड़के हैं।
फिलहाल पुलिस ने मौके से कंकाल तथा साक्ष्य के लिए अन्य सामग्री जब्त कर मामला दर्ज़ किया है तथा विवेचना शुरू की है।
