बड़वानी के तीन खिलाड़ी करेंगे मध्य प्रदेश हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व

बड़वानी। बड़वानी के तीन खिलाड़ी करेंगे मध्य प्रदेश हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व – स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 68 वी राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता (अंडर 17 बालक एवं बालिका) 22 से 28 नवंबर तक हरियाणा रोहतक में आयोजित होना है। जिसमें बड़वानी के तीन खिलाड़ी अनिल जमरे पीएम श्री हाई सेकेंडरी स्कूल बड़वानी स्नेहा मोहनिया उत्कृष्ट विद्यालय बड़वानी एवं शिवानी बामनिया जोकि राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।
सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग शक्तिसिंह चौहान से प्राप्त जानकारी अनुसार इसके पूर्व भी तीनों खिलाड़ी मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, तीनों खिलाड़ियों का चयन भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य इकबाल आदिल, क्रीड़ा प्रभारी मुकेश मालवीय जिला हॉकी संघ के संरक्षक डॉ. ओपी खंडेलवाल, अध्यक्ष अमृतलाल अग्रवाल सचिव श्री जसमीतसिंह, रामजय चौहान, भावेश मालवीय, पिंकी दावदे, मोनिका राठौड़ एवं समस्त हॉकी प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया।