संत श्री ज्योतिबा फुले की जयंती के उपलक्ष में मंडल स्तर पर किया गया व्याख्यान का आयोजन
नारी सशक्तिकरण के लिए और बाल विवाह जैसी कुरीतियों को रोकने के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले ने जीवन भर कार्य किए - गौरव रणदिवे

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे एवं पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष श्री रघु यादव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा संत श्री ज्योतिफुले की जयंती पर प्रत्येक मंडल में ज्योतिबा फुले के जीवन पर प्रकाश एवं व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किए गए साथ ही संत श्री ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण भी किया और उनकी किए गए कार्य को याद किया गया ।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष जी गौरव रणदिवे ने कहा कि महान समाज सेवक महान विचारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 146 वी पर उनके श्री चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करने हम एकत्रित हुए हैं महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपना पूरा जीवन नारी सशक्तिकरण एवं बाल विवाह जैसी कुरीतियों को रोकने के लिए जीवन भर कार्य किया ऐसे हमारे ज्योतिबा फुले के श्री चरणों में मैं भारतीय जनता पार्टी की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।
मंडल स्तर पर आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में छत्रसाल मंडल में कृष्ण मुरारी मोघे, नेपानिया मंडल में कैबिनेट मंत्री श्री तुलसी सिलावट,श्री गुरु गोविंद सिंह मंडल में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, सरदार चंद्रगुप्त मौर्य मंडल में सांसद श्री शंकर लालवानी, चंद्रशेखर आजाद मंडल में महापौर से पुष्यमित्र भार्गव, सुभाष मंडल में श्री गोपीकृष्ण नेमा, लव कुश मंडल में श्री बाबू सिंह रघुवंशी सहित विभिन्न मंडलों में पार्टी के जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन पर व्याख्यान दिया।