सेंधवा
सेंधवा में महान गायक रफी की जन्म शती मनाई गयी

सेंधवा। हिंदी सिनेमा के महान गायक मुहम्मद रफी साहब के 100 वें जन्मदिन के अवसर पर स्थानीय गायकों द्वारा रफी के चित्र पर माल्यापर्ण के बाद उनके गाये गीतों को गा कर उन्हे याद किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय स्वरांजलि म्यूजिकल स्टूडियो पर रखा गया था। जिसमें पुरुषोत्तम कुलकर्णी ने तेरे इश्क का मुझपे किशोर पंवार ने खोया खोया चांद शशांक शुक्ला ने ना किसी की आँख का नूर हूँ सुधाकर इशी ने ये दिल तुम बिन कहीं डॉक्टर गंगे ने फिर मिलोगे कभी आदि गीत गाये।
कार्यक्रम में रफी साहब से जुड़ी बातों जानकारियों का भी आदान प्रदान किया गया। अंत में आई सीआईसी बैंक मैनेजर शशांक शुक्ला ने सभी गायकों को रफी साहब की याद में उपहार भेंट किये और श्रोताओं का आभार माना।