धारराजनीति

स्वतंत्रता दिवस पर विधायक मेड़ा ने कारम डेम पर तिरंगा फहराकर सरकार के तीन मंत्रियों को याद दिलाए अपने वादे,16 अगस्त को करेंगे सद्बुद्धि यज्ञ।

कारम डैम भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर विधायक मेडा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहां,50 परसेंट कमीशन की घोटालेबाज सरकार है शिवराज की सरकार।

रिपोटर/शाहीद पठान

मध्यप्रदेश में सुर्खियों में रहे धार जिले के कारम डैम भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस विधायक पांचीलाल मेडा ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ कारम डेम पर तिरंगा फहराकर सरकार के तीन मंत्रियों को अपने वादे याद दिलाए। 16 अगस्त को कारम डेम भ्रष्टाचार की काली तिथि को 1 वर्ष पूर्ण होने पर है। यहां आस-पास के ग्रामीणों के साथ यहा सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन करेगे।गौरतलब हे की मध्य प्रदेश के धार जिले की धरमपुरी विधानसभा के क्षेत्र अंतर्गत आने वाला कारम डेम पिछले साल फूट गया था जिससे लगभग 100 से 150 गांव डूब की जद में आ गए थे। डैमेज कंट्रोल के लिए सरकार ने यहां उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव,जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और धार जिले के प्रभारी मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी को यहां भेजा था‌। लगभग 2 रात मंत्रीगण यहीं रुके थे। डेम को साइड से फोड़ा गया था। उसके बाद 15 अगस्त 2022 में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम ने यहां ध्वजारोहण कर ग्रामीणों और आसपास के लोगों को लेकर कई वादे किए थे। स्वतंत्रता दिवस पर विधायक मेडा ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ यहां पर ध्वजारोहण किया। सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि,आज भी यहां स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल नहीं की गई है। कई विद्यार्थी शिक्षा से वंचित हैं। आसपास के ग्रामीणों को आज तक कोई आर्थिक राहत नहीं दी गई है। यह डैम 100 करोड़ से भी अधिक राशि का बना है यहां गंभीर भ्रष्टाचार हुआ है। आखिर यह क्यों फूटा।यह 50 परसेंट वाली कमीशन खोर सरकार का असली चेहरा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!