इंदौरमनोरंजन

स्पंदन: डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर आज डॉक्टर्स देंगे संगीतमय प्रस्तुति

 33 साल से सुरों को समर्पित संस्था स्पंदन से जुड़ें हैं विशेषज्ञ

इंदौर। कहते हैं लोग जीवन में अलग अलग करियर में आगे बढ़ जाते हैं लेकिन उनकी कला उनके भीतर हमेशा के लिए रह जाती है। 1990 के दशक से, मेडिकल कॉलेज से स्नातक होने के बाद, कई डॉक्टरों ने महसूस किया कि उन्हें कॉलेज के रंगमंच और संगीत की कमी खल रही है। इसी भावना से प्रेरित होकर, इन डॉक्टरों ने मिलकर “स्पंदन” नामक एक संगीत संस्थान की स्थापना की। अपनी चिकित्सा विशेषज्ञता के साथ-साथ, इस समूह के डॉक्टरों ने संगीत में भी महारत हासिल की है और पिछले 33 वर्षों में कई सफल कार्यक्रम आयोजित किए हैं।

डॉक्टर्स डे के अवसर पर, “स्पंदन” रविवार, 30 जून 2024 को इंदौर के लाभ मंडपम में एक विशेष संगीत कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस बार, कार्यक्रम का विषय “शादी ब्याह के सफर” होगा, जिसमें प्यार, दोस्ती, रिश्ते और जीवन के विभिन्न पहलुओं से जुड़े गीतों का चयन किया जाएगा।

“स्पंदन” के अध्यक्ष डॉ. मनोज भटनागर और सचिव डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, “शादी-ब्याह के सफर” थीम को आधार बनाकर कार्यक्रम के गीतों का चयन किया गया है। एक ही कक्षा में पढ़ते-पढ़ते, कभी-कभी पढ़ाई के अलावा भी कई कहानियां बन जाती हैं। कुछ शादी के जोड़े बन जाते हैं, कुछ लोग अपनी कोशिशों में नाकाम भी हो जाते हैं। कईयों के बीच मान-मनुहार का दौर चलता रहता है, नोकझोंक और तकरार भी होती है। भविष्य के वादे भी होते हैं, और वादे टूटते भी हैं। जोड़ियों को बनने में सफलता और असफलता दोनों हाथ लगती है। इन्हीं सब इमोशन्स को संगीत पिरो पर हमारे डॉक्टर्स सामने लेकर आएंगें। “स्पंदन” के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले मधुर संगीत का आनंद लेने के लिए सभी संगीत प्रेमी आमंत्रित हैं।”

टीम स्पंदन से डॉ. मनोज भटनागर, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. संजय कुमार लोंढे, डॉ. राजेन्द्र चौबे, डॉ. प्रमोद नीमा, डॉ. हेमंत मंडोवरा, डॉ. अमित वर्मा, डॉ. अतुल भट्ट, डॉ. शैलेक्षी वर्मा, डॉ. पिनाक भटनागर, डॉ. मून जैन, डॉ. रूचि शाह, डॉ. निकिता भटनागर और डॉ अनन्या श्रीवास्तव संगीतमय प्रस्तुति देंगें। मंच संचालन डॉ संजय लोंढे करेंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!