सेंधवा। क्रांतिकारी भीमा नायक गौरव यात्रा में सीएम आएंगे चाचरिया

सेंधवा।
बडवानी जिले के धाबाबावडी से वीर क्रांतिकारी भीमा नायक गौरव यात्रा में जिले में कई बड़े नेताओं का आने की संभावना है। यात्रा के सम्बंध में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम सोनी ने बैठक लेकर यात्रा के सम्बंध में चर्चा की। उक्त जानकारी भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने देते हुए बताया कि धाबाबावडी से भीमा नायक जनजाति गौरव यात्रा निकाली जा रही है। इस सम्बंध में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम सोनी ने ग्राम चाचरिया में कार्यकर्ताओं की बैठक में बताया कि गौरव यात्रा के दौरान जिले में कई बड़े नेताओं का आगमन हो सकता है। जिसमे राजपुर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और अन्य स्थानों पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की आने की संभावना है। सेंधवा विधानसभा में 29 नवम्बर को मुख्यमंत्री सेंधवा विधानसभा क्षेत्र के चाचरिया में आएंगे।
मुख्यमंत्री चाचरिया में करीबन 1 घंटे रुक कर भीमा नायक जनजाति गौरव यात्रा के साथ पैसा एक्ट के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान वे कोई बड़ी घोषणा कर सकते है। कार्यक्रम को लेकर जिलाध्यक्ष ओम सोनी, पूर्व मंत्री अंतरसिंह आर्य ने सभा स्थल व हेलिपैड निर्माण किए जाने वाले स्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान एस विरा स्वामी, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ रेलास सेनानी, त्रिलोक मालवीय, गणेश राठोड़, मनीष मालवीया के साथ कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। अग्रवाल ने बताया कि जनजाति गौरव यात्रा का विधानसभा सरंक्षक पूर्व मंत्री अंतरसिंह आर्य को बनाया गया है। यात्रा का विधानसभा प्रभारी विकास आर्य को बनाया गया। यात्रा 30 नवम्बर को सेंधवा से मालवन, सोलवन, कोलकी, मोहनपडाव और अन्य गांवों से होते हुए धनोरा पहंुचेगी।