उज्जैनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

उज्जैन पहुंची भारत जोडों यात्रा, बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद बड़ी सभा को संबोधित करेंगे

उज्जैन; मंगलवार को मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का सातवां दिन है। मंगलवार सुबह यात्रा सांवेर से शुरू हुई। यात्रा उज्जैन जिले में पहुंच चुकी है। राहुल गांधी दोपहर बाद बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद बड़ी सभा को भी संबोधित करेंगे। इसे लेकर उज्जैन में भी तैयारी कर ली गई है। यात्रा की शुरुआत के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और लोगों का हुजूम देखने को मिला। राहुल गांधी दोपहर करीब 3 बजे उज्जैन के तपो भूमि में जैन संत प्रज्ञा मुनि सागर का आशीर्वाद लेंगे। वे यहां महावीर स्वामी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण भी करेंगे। बता दे सोमवार को इंदौर में राहुल गांधी ने यात्रा निकालकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। इसमें भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!