भोपालमध्यप्रदेशमुख्य खबरे
भाजपा के चार जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हुए नियुक्त, इन सदस्यों को दी गयी जिम्मेदारियां

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा के चार जिलाध्यक्ष और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी नियुक्त किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भानू भूरिया को झाबुआ, संतोष परवाल को अलीराजपुर, रामसुमिरन गुप्ता को सिंगरौली और अशोक नायक को शाजापुर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही लक्ष्मण नायक झाबुआ, वकील सिंह अलीराजपुर, वीरेन्द्र कुमार गोयल सिंगरौली और अंबाराम कराड़ा शाजापुर को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है।