कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णयों पर आधारित भाजपा द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी

*कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णयों पर आधारित भाजपा द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन
इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी इंदौर द्वारा मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में अभी तक संपन्न हुई कैबिनेट बैठकों के प्रमुख विकासात्मक निर्णयों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव करेंगे।
*प्रदर्शनी मध्य प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित*
*नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि इंदौर की आम जनता के लिए चित्रमय में प्रदर्शनी लगाई गई है, गर्मी के मौसम को देखते हुए विशेष रूप से एयर कूल्ड पंडाल लगाया गया है, जिसमें विभिन्न चरणों में प्रदेश सरकार के जनहितेषी निर्णय व विकास को प्रदर्शित किया गया है।
प्रमुख निर्णयों को विभाग स्तर पर भी प्रदर्शित किया गया है। समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन, गरीब कल्याण, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इंदौर को दी गई विकास की प्रमुख सौगातो का विशेष वर्णन है।
उल्लेखनीय है,की प्रदर्शनी में सुशासन की प्रतीक देवी अहिल्या जी के चित्रों को भी प्रदर्शित किया जा रहा है।*