खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन… राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन देकर विजय शाह की गिरफ्तारी की मांग…

कपिल वर्मा बड़वाह। भारतीय सेना के शौर्य और कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अपमानजनक भाषण देने वाले मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम पर एसडीएम सत्यनारायण दर्रो को ज्ञापन सौंपा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पहलगांव हमले के बाद संपूर्ण भारत देश ने एकजुटता से दुश्मन देश के आतंकवादियों पर भारत की सैन्य कार्यवाही के लिए केंद्र सरकार को समर्थन दिया था।

आपरेशन सिंदूर में सेना को ऐतिहासिक सफलता मिली। दुश्मन देश में मौजूद आतंकवादी अड्डों पर हुई कार्यवाही हुई। किंतु सेना के अभुतपूर्व शौर्य में भारत के सम्मान और सर्वधर्म समभाव वाली भारतीय संस्कृति में महिलाओं की सशक्ति करण का प्रतीक बनी भारतीय महिला सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी भूमिका भाजपा को बर्दाश्त नहीं हुई है।

सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह ने महिला सैन्य अधिकारी के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सर्वधर्म संभावी आर्ट महिला सशक्तिकरण का ये घटनाक्रम भाजपा को हजम नहीं हुआ। उनकी यही छटपटाहट मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह की बदजुबानी भरे सार्वजनिक भाषण में उजागर हो गई।

भाजपा की एक और महिला नेत्री पूर्व कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर भी उसी मंच पर बैठी थी कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन कह कर अपमानित भाषण पर भाजपा की महिला नेत्री पूर्व संस्कृति मंत्री महोदय मुस्कुरा रही थी और मंच पर बैठे भाजपा नेता तालियां बजा रहे थे। ये घटना हमारे देश की सेना और देश की महिलाओं का अपमान हैं।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण शर्मा के नेतृत्व में हुए कांग्रेस के प्रदर्शन में युवा नेता नकुल पटेल, सेवादल के ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र पाटीदार, नरेंद्र यादव, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष किशोर काले, सचिव मनीष जैन, समीर चन्ना, मोहसिन खान, पंढरीनाथ मालाकार, राजू व्यास, शुभम् शाह आदि उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!