खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे
सनावद। भगवान झूलेलाल का मनाया जन्मोत्सव…हुआ लंगर…

राहुल सोनी सनावद। सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल जी का जन्मोत्सव उल्लास के साथ बनाया गया। जिसमें सिंधी व सिख समाज की महिलाओं ने गुरूद्वारे में सुखमनी साहिब का पाठ व कीर्तन किया।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी समाज के वरिष्ठ हीरु देवाणी द्वारा गुरूद्वारे में लंगर का आयोजन किया। जिसमें समाजनजों के साथ अन्य लोगों ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। सिंधी समुदाय झूलेलाल जयंती मना रहा है जिसे चेटीचंड के नाम से भी जाना जाता है।
यह पर्व भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव और सिंधी नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। इस पर्व से सिंधी समाज के नववर्ष की शुरुआत होती है। भगवान झूलेलाल का जन्म सद्भावना और भाईचारा बढ़ाने के लिए हुआ था।