मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा। संगीत महाविद्यालय के 14 विद्यार्थियों ने नृत्य और गायन विधा में अपनी प्रस्तुति दी


सेंधवा।
इंडियन कल्चर डेवलपमेंट सेंटर द्वारा आयोजित नवभारत उत्सव 2025 का आयोजन 24 मार्च को संस्कृति भवन आडिटोरियम जगन्नाथ पूरी उड़िसा में संपन्न हुआ। यह नृत्य और संगीत का यह राष्ट्रीय आयोजन संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा समर्थित था। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम मे उड़िसा , मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, पंजाब, केरल राज्यों से आए प्रतिभागियों ने नृत्य और संगीत में अपना कला का प्रदर्शन किया। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में उड़िया, आसामिया , सम्भल पूरी निमाड़ी जैसी नृत्य शैली में नृत्य देखने को मिले। एक दिवसीय इस नृत्य और संगीत के राष्ट्रीय कार्यक्रम में नगर के श्री सिद्धि सिद्धार्थ संगीत महाविद्यालय के 14 विद्यार्थियों ने नृत्य और गायन विधा में अपनी प्रस्तुति दी। नवभारत उत्सव 2025 में कुल 274 प्रस्तुती प्राप्त हुई थी। जिसमें केवल 64 प्रस्तुति ही प्रर्दशन के लिए चुनी गईं। जिसमें नगर के संगीत महाविद्यालय की 8 प्रस्तुति रही है। जो नगर के गौरव को बढ़ाने वाली बात है। महाविद्यालय ने
सब जूनियर कैटिगरी ग्रुप, जुनियर कैटेगरी ग्रुप और
ओपन कैटिगरी तीनों ग्रुप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पुरस्कार प्राप्त किया। जिसमें नृत्यांगना सौम्या पालिवाल, वर्षा सेन, रुपाली शर्मा, जीनल बुद्धदेव, गर्विता खंडेलवाल, आशंका सैदांनकर , सृष्टि शुक्ला, भुमिका सेन, तरिषी पंडित, दर्शी पालिवाल और धनवी शाह थी। इसके साथ जूनियर सोलो कथक नृत्य में सृष्टि शुक्ला, जीनल बुद्धदेव ने और ओपन सोलो कथक में अंजलि लोहार ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पुरस्कार प्राप्त किया। साथ ही गायन में वेदिका पाटिल और ओम स्वामी को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पुरस्कार प्राप्त किया। इस प्रकार महाविद्यालय के 14 विद्यार्थियों ने कुल 21 अवार्ड जीते। गुरु श्रीमती मनीषा वडेरा को इंटरनेशनल रिकार्ड्स ऑफ़ एक्सीलेंस, और गुरु सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सभी अवार्ड सम्मानित अतिथिद्वय अच्छूतानंद कृष्ण दास , चंद्रिका राणा एंव आशुतोष पटनायक द्वारा दिए गए। संस्था के अध्यक्ष अनिल वडेरा एवं समस्त अभिभावकों ने सिद्ध सिद्धार्थ संगीत महाविद्यालय की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!