मुख्य खबरेसेंधवा
सेंधवा में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव का स्वागत

सेंधवा। पूर्व केंदीय मंत्री, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव शुक्रवार को वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खेतिया जाते समय सेंधवा में कुछ समय के लिए रूके। यहां विधान सभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष सिलदार सोलंकी के निवास पर अरुण यादव का स्वागत किया गया। सिलदार सोलंकी, लोक सभा के कांग्रेस प्रत्याशी पोरलाल खरते, कांग्रेस नेता अरुण ठक्कर, सुभद्रा परमार, साबिर शेख, अभिषेक ठक्कर, अमित गुर्जर, संजय गुप्ता, अनिल रावत, अजय पालीवाल, सहित ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अरुण यादव ने सभी के साथ स्वल्पाहार किया। इसके पश्चात अरुण यादव खेतिया विवाह समारोह के लिए निकल गए।