मुख्य खबरेसेंधवा

4 साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

सेंधवा। ऑपरेशन हवालात के तहत थाना सेंधवा शहर पुलिस द्वारा महिला संबंधी गंभीर अपराध में विगत 4 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर 1 स्थाई वारंट किया तामील किया गया। आरोपी विगत 4 वर्षों से फरारी काट रहा था। जिसे थाना प्रभारी की टीम द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि वर्ष 2021 में फरियादीया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी हितेश पिता अंकर कन्नौजे फरियादीया का पीछा कर छेड़छाड़ कर रहा था। जिस पर थाना सेंधवा शहर पर अपराध पंजीबद्ध किया था। तत्कालीन टीम द्वारा आरोपी हितेश कन्नौजे को पकड़कर नोटिस तामिल कराया गया था। जिसके बाद से आरोपी विगत 4 वर्ष से फरार था, जिसका न्यायालय में अनुपस्थिति में चालान पेश किया गया। जहां से न्यायालय द्वारा आरोपी को फरार घोषित कर स्थाई वारंट जारी किया गया। थाना प्रभारी सेंधवा शहर निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा फरार स्थाई वारंटियांे, फरारी वारंटीयो एवं ईनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए एक टीम गठित की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन के नेतृत्व में टीम द्वारा धारा फरार लंबित वारंटी हितेश पिता अंकर कन्नौजे, निवासी कनासिया फल्या अम्बापानी थाना वरला को गिरफ्तार कर न्यायालय सेंधवा के समक्ष पेश किया बाद न्यायालय आदेश से आरोपी को सेंधवा जेल भेजा गया। थाना प्रभारी सेंधवा शहर निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि फरार स्थाई वारंटीयो, फरारी वारंटीयो एवं ईनामी बदमाशों की धरपकड़ हेतु गठित टीम लगातर त्वरित कार्यवाही कर फरार स्थाई वारंटीयो को गिरफ्तार कर रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!