सेंधवा। दिल्लाी में अजजा अध्यक्ष आर्य ने केंद्रीय मंत्रियों से सौजन्य भेट कर गणतंत्र परेड कार्यक्रम साथ में देखा

सेंधवा। अनुसूचित जनजाति आयोग राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली गणतंत्र दिवस पर कई केंद्रीय मंत्रियों से सौजन्य भेट कर गणतंत्र परेड कार्यक्रम साथ में देखा। भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि रक्षा मंत्रालय द्वारा 26 जनवरी को प्रातः साढ़े 10 बजे नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमे गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व अनुसूचित जनजाति आयोग राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य को आमंत्रित किया गया था। निर्धारित कार्यक्रम के तहत आर्य दिल्ली पहुंचकर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान कार्यक्रम में देश के कई केंद्रीय मंत्री भी सम्मिलित थे। कार्यक्रम के दौरान आर्य ने सम्मिलित हुए भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात भी की। जिसमें रक्षा मंत्री श्री अमित शाह, वित्तीय मंत्री सीता रमन, नितिन गडकरी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, मनोहरलाल खट्टर आवासन और शहरी कार्य मंत्री, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से सौजन्य भेट कर परिचय किया। आर्य ने अपना परिचय देते हुए कहा कि वे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र से आते है। वे किसान पुत्र होकर मप्र के बड़वानी जिले के सेंधवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोलकी से आए है। सरपंच से लेकर विधायक, केबिनेट मंत्री बने अब अनुसूचित जनजाति आयोग राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर कार्यरत हूं।