सरकार की नई व्यवस्था… 10 हजार कर्मचारियों ने करवाया डाटा सही प्रदेश में अच्छी स्थिति में धार 50 प्रतिशत कर्मचारियों का हुआ डाटा सही हर महीने सवा सौ करोड़ का होता है वेतन भुगतान
जिले में 20 हजार से कर्मचारियों की प्रोफाइल समग्र आईडी को आधार से लिंक करना जरुरी, डाटा सही नहीं हुआ तो रुख जायेगा मानदेय

आशीष यादव धार.
अगर किसकी कर्मचारियों के आधार व सम्रग सही करवा नही तो करवा लें नही तो आने वाले दिनों में महीने पर मिलने वाली पगार में वित्त विभाग रोक दी जायेगी। इस कर्मचारी जल्दी से दस्तावेज सही करवा ले। वही जिले के 20 हजार नियमित कर्मचारियों को वित्त विभाग द्वारा आइएफएमआइएस सिस्टम से वेतन का भुगतान किया जा रहा है। कर्मचारियों के लिए अपनी समग्र आइडी को आधार से लिंक करना जरुरी हो गया है। यह प्रक्रिया पिछले करीब डेढ़ महीने से चल रही है। लेकिन अभी तक 10 हजार से अधिक कर्मचारियों का डेटा ही आधार से लिंक हो पाया है। जो 50 प्रतिशत काम जिले में ह्यो गया है। कई कर्मचारियों की प्रोफाइल आइडी में नाम, जन्म तिथि सहित अन्य करेक्शन होने पर सुधार के लिए खासी माथापच्ची करना पड़ रही है। यह समस्या उन कर्मचारियों के सामने आ रही है, जो दूसरे जिले से ट्रांसफर होकर आए हैं। नियम कहता है कि जहां समग्र आईडी बनी है, उसी जगह से सुधार होगा। यह कार्य नगर पालिका, जनपद और ग्राम पंचायत स्तर भी हो रहा है। लेकिन एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर होकर आए अधिकारी व कर्मचारियों को समग्र में सुधार के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दरसअल, सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और भत्ते को अब समग्र आईडी से जोडऩे की तैयारी कर रही है।वित्त विभाग की ओर जारी किए गए निर्देश में कहा है कि कर्मचारियों की सैलरी को बैंक अकाउंट के साथ जोड़ा जाएगा। जिसके आधार पर ही आगमी समय में वेतन का भुगतान किया जाएगा।
हर महीने सवा सौ करोड़ का भुगतान:
ट्रेजरी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में लगभग 20 हजार नियमित अधिकारी-कर्मचारी है। इसमें सर्वाधिक 12 हजार शिक्षक और 8 हजार शासकीय सेवक अन्य विभागों से आते हैं। जिन्हें हर महीने सवा सौ करोड़ रुपए का वेतन का भुगतान सीधे बैंक अकाउंट में होता है। राज्य सरकार द्वारा समस्त शासकीय कर्मचारियों को वित्त विभाग द्वारा संधारित एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली (आइएफएमआइएस) के अंतर्गत उपलब्ध शासकीय कर्मचारियों की जानकारी समग्र आईडी तथा आधार से लिंक करना होगी। वेतन का भुगतान, आधार सक्षम भुगतान प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। वही कही कर्मचारी तो अभी भी लापरवाही बने हुए है। जो विभागीय अधिकारियों के बोलने पर भी नहीं करवा ओर लापरवाही बने हुए है।
10219 कर्मचारियों ने की कागजी प्रक्रिया पूर्ण
जिला कोषाधिकारी मानसिंह डामर ने कहा है कि जिले के समस्त शासकीय सेवक अपने प्रोफाइल और बैंक अकाउंट आधार से लिंक है। वहीं सरकार के आदेशानुसार अब कर्मचारियों को समग्र आईडी के साथ आधार को भी लिंक करना अनिवार्य है। अभी तक 10219 कर्मचारियों ने कागजी प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया है, जो कुल कर्मचारियों की संख्या के 50 प्रतिशत है। डामर ने बताया कि अभी केवल नियमित कर्मचारियों को ही समग्र से आधार लिंक करना है। दूसरे चरण में संविदा कर्मचारी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी इस प्रक्रिया को पूरा करना होगा। वही अभी प्रदेश स्तर में भी धार की स्थिति अच्छी है वहीं 20 हजार कर्मचारियों में से 10 हजार कर्मचारियों का डाटा सही कर दिया गया है।
खुद की लॉगिन आइडी से भी करते सकते है सही:
दस्तावेजों में सुधार अथवा करेक्शन की आवश्यकता होने पर कर्मचारी खुद की लॉगिन आइडी से भी सही कर सकते है। अभी अधिकांश कर्मचारियों के दस्तावेजों में सरनेम व नाम के साथ नंबर व अन्य करेक्शन हैं। जिनकों खुद कर्मचारियों के अपने लॉगिन पर जाकर सही करना होगा। अगर कर्मचारियों द्वारा समय पर इसे नहीं किया गया तो उनकी सैलरी रुक सकती है इस लिए कर्मचारी इसे जल्दी से सही कर लें। वही कही विभाग तो कर्मचारी को बुला बुलाकर यह कार्य करवा रहे है।
28 फरवरी तक सुधार करना जरुरी:
शासकीय कर्मचारियों का दायित्व होगा कि वह आइएफएमआइएस के अंतर्गत एम्पलाई सेल्फ सर्विस प्रोफाइल के माध्यम से अपनी समग्र आईडी की प्रविष्टी कर जानकारी सत्यापित करें। आइएफएमआइएस में समग्र आईडी की प्रविष्टी एवं सत्यापन से पूर्व समस्त शासकीय सेवकों द्वारा उनकी समग्र आईडी का पंजीयन अघतन एवं आधार से लिंक समग्र पोर्टल के माध्यम से कराया जाना आवश्यक है। जिस बैंक खातें में वेतन प्राप्त हो रहा है। उस बैंक खाते को आधार से भी लिंक कराया जाए। यह कार्य 28 फरवरी तक अनिवार्य रूप से करना होगा।
10219 ने पूरी की प्रक्रिया
जिले में पदस्थ शासकीय सेवकों को अपने प्रोफाइल का समग्र आईडी को आधार से लिंक करना अनिवार्य है। ऐसे करीब 20 हजार कर्मचारी है। प्रथम चरण में नियमित कर्मचारियों को सत्यापन करना आवश्य है। इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों को पत्र जारी किए है। कर्मचारी खुद की आईडी पर जाकर आईडी पासवर्ड से लॉगिन कर यह कार्य कर सकते है।
मानसिंह डामर, जिला कोषाधिकारी धार
विभाग कमर्चारी सख्या
एसपी 1316 231
सीएम व एचओ 1371 451
डीएफओ 197 85
आयुष 177 80
तहसीलदार धार 98 38
डीईओ आबकारी 68 53
फैक्ट फाइल जिले में:
20 हजार नियमित अधिकारी-कर्मचारी
12 हजार शिक्षक
10219 कर्मचारियों की समग्र आईडी आधार से लिंक
125 करोड़ का वेतन का भुगतान हर महीने