धारमुख्य खबरे

ठंड की दस्तक ने बढ़ाई किसानों के चेहरे की रौनक, फसलों को मिलेगा फायदा। आने वाले दिनों में मावठे की फिर उम्मीद।

किसानों का कहना ओर ठंड गिरती है। तो उत्पादन में होंगी बढ़ोतरी एकं सप्ताह ऐसा ही रहेगा मौसम।

आशीष यादव धार

गेहूं पर बालियां आने लगी और फसल लह लहाने लगी। एक हफ्ते से चल रही कड़ाके की ठंड से गेहूं चने की फसलों में रंगत आ गई है। हफ्ते ठंड से फसलों की बढ़त बड़ी है व फसल लहराने लगी है। वही ठंड का मौसम फसलों के लिए जीवन दान देने वाली होती है वही ठंड गिरने से फसलो को फायदा मिलेगा वहीं पिछले सप्ताह से ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है। वही अभी 23.4 डिग्री तापमान व न्यूनतम 6.4 डिग्री दर्ज किया गया है। अगर न्यूनतम तापमान नीचे जाता है तो आने वाले दिनों में पाले की संभावना बढ़ सकती है। इस ठंड का फायदा रबी की फसलों को सबसे ज्यादा होता है। दरअसल जिले में इस बार रबी की फसलों में मावठा गिरने व तापमान में लंबे समय तक ठंडा रहने से रबी फसलों की प्रोषण तत्वों की कमी को दूर किया है। अब तापमान में गिरावट होने से रबी फसलों को काफी लाभ होगा। वहीं फसलों की अच्छी ग्रोथ पर किसानों भगवान लववंशी का कहना है कि इस बार फसल को बोने के बाद भी अच्छी ठंड ना पड़ने के चलते और मावठा की बरसात होने से फसल की चमक बड़ी है।

एक सप्ताह से ठंड देखा रही असर:
इसके साथ ही पिछले सप्ताह से ठंड ने अपना असर दिखाना भी शुरू कर दिया है। इसका फायदा रबी फसलों को सबसे ज्यादा हुआ है अब एक सप्ताह से रबी फसलों को तापमान गिर जाने से काफी लाभ हुआ है। वही फसलों के अच्छी ग्रोथ पर किसान देवीलाल यादव कहना है कि इस बार फसल को बोने के बाद से अच्छी ठंड ना पड़ने के चलते और मावठा गिरने से फसल की ग्रोथ बड़ी है। तापमान के गिर जाने व ठंड के बढ़ जाने से खेतों में खड़ी फसलों में काफी चमक आ गई है। इस समय गेहू की फसल में पानी चल रहा है। जबकि यूरिया की कमी के चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि आने वाले समय में यदि ठंड में इजाफा हो जाता है तो फसल को इसका काफी अच्छा फायदा होगा। सदियों का मौसम आते ही जैसे-जैसे तापमान गिरता है रबी फसलों की पैदावार बेहतर होने की उम्मीद हो जाती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में सदियाँ और बढ़ सकती हैं। रबी फसलों के तहत प्रमुख फसलों में गेहूं, चना, मटर, लहसुन, आदि की फसलों को व्यापक स्तर पर फायदा पहुंचने की उम्मीद काफी बढ़ गई है। किसानों का भी कहना है कि सर्दी हो जाने से फसलों में दाना भी काफी अच्छा पड़ता है व गेहूं और अन्य फसलों में उत्पादन पर भी फर्क दिखता है

गेहूं सहित अन्य फसलों को फायदा आलू टमाटर को नुकसान:
ठंड बढ़ने व हवा बढ़ने से किसान के खेतों में गेहूं, चना की पौधा को फायदा होगा व दूसरी तरफ आलू की खेती करने वाले किसानों की समस्या बढ़ गई है। ठंड व कोहरे बढ़ने के कारण आलू व टमाटर के पौधों में झुलसा नामक बीमारी होने की संभावना है। जानकारी देते हुए मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि ऐसे मौसम में आलू के पौधों को ज्यादा नुकसान होने की संभावना रहती है। इसलिए आलू की खेती करने वाले किसानों को अपने खेत में रिडोमिल गोल्ड नामक 2 ग्राम दवाई को 1 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करना चाहिए ताकि आलू के पौधों को झुलसा नामक रोग से लगने से बचाया जा सके।

फसलों के लिए अनुकूल नहीं है मौसम:
सुबह-शाम ठंड के साथ दोपहर का खुला मौसम किसान खेतों में खड़ी फसलों के लिए लाभदायक है। कई किसानों के खेतों में गेहूं-चने में सिंचाई का कार्य कर रहा है। फसलों को लेकर देखा जाए तो इस मौसम से रबी फसल गेहूं-चने ठंडक गिरने से फसलों को गति पकड़ी है। जैसे गेंहू लहसुन व अन्य फसलों में उत्पादन बढ़ने का असर देखने को मिलेगा किसानों का मानना है कि अभी तक रबी फसलों की हालत ठीक है। बस ओर ठंड गिरती है तो फसलो में उठाव आएगा। वैसे अभी की स्थिति तो ठीक हैं। ग्राम अनारद के किसान नारायण डोडिया ने बताया कि ठंड की ओर दरकार है। वहीं अगर ठंड अधिक गिरती है तो गेहूं के लिए बहुत ही अच्छा फायदेमंद रहेगा। इससे गेहूं की कलियां व गेहूं की जड़ों व गेहूं की बालियों में ठंड का अधिक महत्व रहता है। ठंड से ही गेहूं का उत्पादन बढ़ता है।

बीमारी बढ़ने की संभावना बड़ी:
एक और लोगों के लिए यह मौसम सुहाना नजर आ रहा है तो दूसरी और अन्य मरीजों के लिए यह मौसम कष्ट दायनी है क्योंकि मौसम परिवर्तन के कारण लोगों को फीवर कफ के मरीजो की सख्या में इजाफा होता है। मौसम में आए बदलाव के चलते सोमवार व मंगलवार फिरा दिन ठंडा रहा मरीजों में अचानक वृद्धि हुई। अस्पतालों में इस तरह के मरीज अपना इलाज कराने के लिए पहुंचे। इसके अलावा हड्डियों में दर्द, पुरानी चोट के दर्द के मरीजों को मौसम के कारण परेशानी हुई। डॉ.

सुमित सिसोदिया के अनुसार ऐसे मौसम में हड्डियों की चोट का दर्द उभर आता है। लोगों को ठंड से बचाव के उपाय करना चाहिए। ज्यादा ठंड में हार्ट अटैक का भी खतरा रहता है।

फसलों में आई चमक:
तापमान के गिर जाने व ठंड के बढ़ जाने से खेतों में खड़ी फसलों में काफी चलक आ गई है। इस समय गेहू की फसल में पानी चल रहा है। जबकि यूरिया की कमी के चलते हमको को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि आने वाले समय में यदि ठंड में इजाफा हो जाता है तो फसल को इसका काफी अच्छा फायदा होगा।
मनोहर लववंशी किसान सकतली

ओर ठंड की दरकार:
अगर आने वाले दिनों में और ठंड बढ़ती है तो फसलों फायदा होगा दरअसल सदियों का मौसम आते ही जैसे जैसे तापमान गिरता है। इसे ही फसलों की पैदावार काफी ज्यादा बेहतर होने की उम्मीद हो जाती है। वहीं आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ती तो फसलों को लाभ होगा। रबी की फसले ठंड पर ही निर्भय रहती है सर्दी हो जाने से फसलों में जान आ जाती है
राहुल यादव किसान पचलाना

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!