विविधसेंधवा

सेंधवा। कुशवाह समाज की बैठक में मृत्यु भोज को बंद करने व नेत्रदान की आवश्यकता व महत्व पर चर्चा हुई

सेंधवा। क्षत्रिय कुशवाह समाज संगठन प्रभाग राजपुर की 13 ग्राम के समाजजनो की बैठक सेंधवा राठौड धर्मशाला में सम्पन्न हुई। बैठक में समाज के बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिये कॅरियर व कौशल मार्गदर्शन शिविर आयोजित करने पर बल दिया गया। इसके अलावा हार्ट अटैक के कारणों व निराकरण के संबंध डॉ. शुभम कुशवाह मनावर के द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही मृत्यु भोज को प्रतिबंधित करने पर चर्चा की। नेत्रदान की आवश्यकता व महत्व को बताया गया। नेत्रदान के लिये समाजजनों को प्रोत्साहित करनेे पर चर्चा की गई। अंजड के हरिकिशन कुशवाह के द्वारा नर्मदा ताप्ती रेल लाईन की सर्वे की स्वीकृति होने पर धन्यवाद प्रस्ताव रखा जो स्वीकृत कर शीघ्र ही रेल लाईन का संगठित प्रयास पर बल दिया गया।

पूर्व प्रभाग पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। बैठक का संचालन किशोर मोगरे कुशवाह महामंत्री के द्वारा किया गया। बैठक की अध्यक्षता विजय गनवानी अंजड के द्वारा की गई तथा सभापति मंशाराम रायक सेंधवा थे। बैठक में समाज इकाई के कार्यकर्ता सुरेश कुशवाह व इकाई अध्यक्ष गिरधारीलाल गनवानी का विशेष सहयोग रहा। बैठक के पश्चात रमेश कुशवाह मनावर के द्वारा संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सेंधवा इकाई के महिला पुरूष व बच्चे बडी संख्या में उपस्थित हुए। बैठक में नंदराम कुशवाह, भागीरथ कुशवाह, गंगाराम मग्गर, स्वयं प्रकाश कुशवाह, सुनील कुशवाह, राजाराम कुशवाह, विनोद कुशवाह, हेमेन्द्र कुशवाह, अशोक सोलंकी, केशवलाल कुशवाह, मंशाराम पंचोले , लीलाधर सोलंकी व 13 ग्राम के अध्यक्ष व समाजजन बडी तदादा में उपस्थित हुए। बैठक का आभार सेंधवा इकाई के राजेन्द्र रायक द्वारा व्यक्त किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!