सेंधवा; वीर बाल दिवस मनाया, पुष्पांजलि अर्पित कर श्रध्दांजली दी

सेंधवा। श्री गुरु गोविंदसिंहजी के प्रकाश पर्व पर उनके पुत्रों साहिबजादों बाबा जोरावरसिंहजी और बाबा फतेह सिंहजी की शहादत की स्मृति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नपा अध्यक्ष जनसंपर्क कार्यालय पर दोपहर साढ़े 11 बजे वीर बाल दिवस मनाया। चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रध्दांजली दी।
भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिन सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी के चार वीर पुत्रों के अद्वितीय बलिदान और साहस के प्रति सम्मान जताने के लिए मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद हर साल भाजपा ने वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है । 26 दिसंबर को 1705 में इन महान सपूतों को धर्म नहीं बदलने पर मुगल सेनापति वजीर खान ने उन्हें जिंदा दीवार में चुनवा दिया था। 26 दिसंबर को सरहिंद के नवाज वजीर खान ने जोरावर सिंह और फतेह सिंह को खुले आसमान के नीचे कैद कर दिया। वजीर खान ने दोनों छोटे साहिबजादों को धर्म परिवर्तन के लिए कहा लेकिन दोनों साहिबजादों ने जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारे लगाते हुए धर्म परिवर्तन करने से इनकार कर दिया। वजीर खान ने दोनों साहिबजादों को धमकाते हुए कहा कि कल तक या तो धर्म परिवर्तन करो या मरने के लिए तैयार रहो। सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह ने धर्म की रक्षा के लिए सर्वाेच्च बलिदान दिया। परिवार की शहादत को सब नमन करते हैं। उनके दो छोटे साहिबजादों ने निरंकुश शासक के आगे झुकने से इनकार कर दिया और डट कर आततायी का सामना किया।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा, पूर्व नपा उपाध्यक्ष छोटू चौधरी, गोविंद शर्मा मामा, सुरेश गर्ग, पार्षद प्रकाश निकुम, कार्यक्रम संयोजक रोहित गर्ग, सचिन शर्मा, विवेक तिवारी, दीपक पाटिल, रामेश्वर पालीवाल, ललित मालवीया, प्रिया पवार ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रध्दांजली दी।