खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटा… पांच यात्री घायल… ग्राम मनिहार की घटना…

कपिल वर्मा बड़वाह। नगर से करीब 5 किमी दूर इंदौर रोड़ ग्राम मनिहार के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ऑटो पलट गया। इस दौरान ऑटो में चालक सहित करीब 9 लोग सवार थे। जिसमें ऑटो में सवार करीब 5 लोगों को चोटें आईं हैं। जिनका बड़वाह सिविल अस्पताल में इलाज किया गया।

सभी ऑटो सवार देवास निवासी हैं, जो ओंकारेश्वर से दर्शन कर देवास लौट रहे थे। घटना में देवास के महेश पिता रामप्रसाद योगी (50) अपने परिवार सदस्य और परिचितों के साथ सुबह ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे थे। तभी मनिहार के पास एक अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी।

ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर कर पलट गया। इस दौरान राहगीरों ने ऑटो सवार यात्रियों को बाहर निकाला। जिसके बाद 108 एम्बुलेंस के पायलेट आशीष चौरसिया एवं ईएमटी जालम सिंह द्वारा घायलों को बड़वाह के सिविल अस्पताल लाया गया।

जहां पर महेश योगी समेत, चालक निरंजन पिता रामचन्द्र (38), अराधना पिता महेश नाथ (20), स्नेहा पिता लाखन (19), वंशिका पिता सतीश नाथ (15) का इलाज किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!