भारत कि सांस्कृतिक विरासत के प्रचार-प्रसार हेतु कत्थक नृत्य प्रशिक्षण का आयोजन बड़वानी में 02 सितम्बर से

बड़वानी। सत्याग्रह लाइव। दिल्ली की ए ग्रेड कलाकार अस्मिता आईच विद्यार्थियों को देगी कत्थक नृत्य का प्रशिक्षण बड़वानी। सोसायटी फार द प्रमोशन आफ इंडियन क्लासिकल म्युजिक एण्ड कल्चर अमग्स युथ स्पीक मैके नई दिल्ली एवं आ.यो.सी.एल के तत्वाधान में शास्त्रीय कत्थक नृत्य की अंर्तराष्ट्रिीय कलाकार अस्मिता आईच निवासी दिल्ली द्वारा बड़वानी जिले के स्कूलों में कत्थक नृत्य प्रशिक्षण की कार्यशाला आयोजित की जा रही है।
स्पीक मैके के अध्यक्ष गुरमीतसिंह गांधी एवं कार्यक्रम संयोजक अनिल जोशी ने बताया की स्पीक मैके की ओर से यह प्रस्तुतियाँ जिले की विभिन्न विद्यालयों में आयोजित की जा रही है। स्पीक मैके संस्था द्वारा युवा विद्यार्थियों में भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य, संस्कृति एवं लोक कलाओं का निःशुल्क प्रचार-प्रसार किया जाता है। जिले में आने वाली कलाकार अस्मिता आईच संस्कृति मंत्रालय से सी.सी. आर.टी. छात्रवृत्ति धारक है। और खैरागड़ संगीत विश्वविद्यालय से कत्थक नृत्य में मास्टर डिग्री धारक है। आपने 5 साल कि उम्र से नृत्य सीखना आरंभ किया। हाल ही में पंडित राजेन्द्र गंगानी के संरक्षण में कत्थक केन्द्र से पोस्ट डिम्पोला किया। जयपूर घराने से अस्मिता आईच ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अंशुल दुबे जी एवं रानी खानम से प्राप्त की। आप दूरर्दशन से मान्यता प्राप्त और स्पीक मैके द्वारा सूची बद्ध कलाकार है। आपने स्पीक मैके और एन.सी.पी.ए मुंबई के माध्यम से विभिन्न सरकारी स्कूलों में कार्यशाला दी है। आपने उत्तरी अमेरिका की यात्रा कर कत्थक नृत्य का प्रदर्शन किया है। नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केन्द्र मुंबई मे भी प्रदर्शन किया है। विभिन्न त्यौहार जैसे ए.आर. रहमान संगीत कार्यक्रम दक्षिण अफ्रिका में भारत के त्यौहार, राजस्थान महोत्सव संगीत नाटक अकादमी आदि में कत्थक नृत्य का प्रदर्शन किया है।

स्पीक मैके के जिला संयोजक अनिल जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुश्री अस्मिता आईच का 06 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगाः- बड़वानी जिले में 02 से 07 सितम्बर के मध्य 12 विद्यालयों/महाविद्यालय में कत्थक नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसमे में प्रथम दिवस 02 सितम्बर को कन्या शिक्षा परिसर बड़गाव एवं पीएम श्री स्कूल बड़वानी 03 सितम्बर को सेठ एम.आर जयपूरिया स्कूल एवं हरसुख दिगम्बर जैन कानवेन्ट स्कूल 04 सितम्बर एकलव्य आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल 05 सितम्बर शिक्षक दिवस पर पीएम श्री महाविद्यालय बड़वानी तथा योगेश्वर शिक्षा महाविद्याल पिपलाज 06 सितम्बर शा. कन्या शिक्षा परिसर बुदी एवं सी.एम राईस स्कूल बुदी पाटी 07 सितम्बर को वैष्णवी विद्या विहार हायर सेकेण्डरी स्कूल बड़वानी एवं माध्यमिक विद्यालय बडगाव में आयोजन होगा।
उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजन हेतु सहायक आयुक्त जनजातिय कार्य विभाग बड़वानी द्वारा संबंधित प्राचार्यों एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये है। यह आयोजन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रायोजित है।
