बड़वानी जिले के सभी 22 मण्डलो में सदस्यता अभियान बैठक संपन्न, सेंधवा में बैठक आज

-धनोरा बैठक में जिला उपाध्यक्ष विकास आर्य ने दी जानकारी।
बड़वानी-सेंधवा। रमन बोरखड़े। संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी की जिले भर के सभी 22 मण्डलो में बैठके मंगलवार को अलग-अलग समय पर सम्पन्न हो गई है। जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि जिले के सभी मण्डलो में बैठक हेतु प्रभारी नियुक्त किये गए थे। बड़वानी जिले के बोकराटा एवं मेणिमाता मण्डल में जिला अध्यक्ष कमलनयन इंगले एवं जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल ने बैठक में हिस्सा लेकर कार्यकर्ताओ को सदस्यता अभियान सम्बन्धित जानकारी दी। इस दौरान जिला अध्यक्ष कमलनयन इंगले ने जानकारी देते हुए बताया की सदस्यता अभियान के तहत 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले सदस्यता ग्रहण कर अभियान की शुरुआत करेंगे। पश्चात प्रदेश तथा जिले भर में अभियान सतत चलाया जाएगा। आगे उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है तथा 28 अगस्त को सभी शक्तिकेन्द्रों की कार्यशाला आयोजित की जाएगी। जिसमें शक्ति केन्द्र के पालक, संयोजक व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। वहीं 31 अगस्त को जिले के सभी 1224 बूथों पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमे बूथ अध्यक्ष, बीएलओ सहित बूथ के सभी कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे तथा सभी शक्तिकेन्द्रों तथा बूथ स्तर पर होने वाली कार्यशाला हेतु अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किये गए तथा कार्यकर्ताओ को कार्यभार सौप कर आयोजन को सफल बनाने का आव्हान किया गया।
धनोरा में हुई बैठक, जिला उपाध्यक्ष ने दी जानकारी-
सदस्यता अभियान को लेकर मंगलवार दोपहर को सेंधवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धनोरा मंडल की बैठक धनोरा में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास आर्य, सदस्यता अभियान के मंडल प्रभारी दिनेश तरोले, मंडल अध्यक्ष शोभाराम तरोले मौजूद रहे।
बैठक में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को सदस्यता अभियान को लेकर जानकारी दी गई। उन्हें अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का लक्ष्य दिया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास आर्य ने बताया कि प्रदेश संगठन के निर्देश पर सदस्यता अभियान को लेकर मंडल स्तर पर बैठक ली जा रही है।
बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जोड़ने की जानकारी दी। बैठक में भाजपा धनोरा मंडल महामंत्री रोहित शर्मा, अभियान के मंडल सह प्रभारी प्रकाश बरेला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

सेंधवा में बैठक आज-
भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान के तहत सेंधवा नगर मंडल की बैठक नपा अध्यक्ष जनसंपर्क कार्यालय पर बुधवार सुबह 11 बजे आयोजित होगी। बैठक में सदस्यता अभियान के मंडल प्रभारी उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने देते हुए बताया की भाजपा द्वारा नवीन सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। बैठक में सदस्यता अभियान मंडल के प्रभारी अजय यादव जिला महामंत्री भाजपा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राहुल पवार ने अपेक्षित कार्यकर्ताओं को बैठक में सम्मिलित होने का आह्वान किया है। राहुल पवार ने बताया की बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष एस वीरा स्वामी, नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, उपाध्यक्ष मोहन जोशी, जिला प्रदेश में पदेन सदस्य, कार्यकारणी सदस्य, जनप्रतिनिधि, वर्तमान व पूर्व पार्षदगण, कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।