सेंधवा में अग्रवाल महिला मंडल ने भगवान राम के 1100 नाम से भगवान की अर्चना कर माता अम्बे की आराधना की

सेंधवा। राम राज्य की स्थापना पर अग्रवाल समाज महिला मंडल द्वारा राम अर्चना महोत्सव के रूप में राजराजेश्वर मंदिर परिसर में मां अम्बे की आराधना की गई। अग्रवाल समाज महिला मंडल अध्यक्ष ज्योसना अग्रवाल व सचिव रानी मंगल ने बताया की चैत्र नवरात्रि पर्व की पंचमी जिसे रामपंचमी भी कहते हैं के दिन ही भारतवंश में राम राज्य की स्थापना हुई थी। इसको लेकर अग्रवाल महिला मंडल द्वारा राजराजेश्वर मंदिर परिसर में राम अर्चना महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे में महिलाओं ने राम भगवान के 1100 अलग अलग नाम से भगवान की अर्चना कर माता अम्बे की आराधना की। इस दौरान पंडित अशोक शर्मा ने पूजन कार्य संपादित किया। पूजन अर्चना के बाद आरती कर खोपरापाक और गुड चना और केले का प्रसाद वितरण किया।
यह रहे मौजूद-
इस अवसर पर परामर्शदाता किरण तायल, निर्मला मंगल, मीना चोमुवाला, सुशीला सिंव्हल और कार्यकरिणी सदस्य मीना गर्ग, सन्तोष चोमुवाला, सपना अग्रवाल, निर्मला मित्तल, मीना अनूप गर्ग, श्वेता मित्तल, बहु बेटी मंडल से सोनल गर्ग, श्वेता तायल, श्वेता अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे।