मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा शहर में 18 स्थानों पर होगा होलिका दहन कार्यक्रम

सेंधवा। नगर में 18 स्थानों पर आज होगा होलिका दहन का कार्यक्रम होगा। कुछ स्थानों पर होलिका को श्रंृगारित कर सजाया भी गया है। भ्रद्रा होने से होलिका दहन रात्रि 10 बजे बाद किया जाने की बाते पंडितों द्वारा कही जा रही है। वहीं मोतीबाग चौक की होलिका दहन शाम साढ़े सात बजे किया जावेगा।
नगर में होलिका दहन पर्व के तहत 18 स्थानों पर होलिका का दहन किया जायेगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। अटल चौक, मोतीझीरा बाबा व रामकटोरा की होली को सजाया गया है। मोतीबाग चौक होलिका दहन के संयोजक सुनील अग्रवाल ने बताया की 55 वर्षाें से भी अधिक समय से होलिका का दहन शाम साढ़े सात बजे किया जाता रहा है। इस बार भी होलिका दहन साढ़े सात बजे ही किया जायेगा। इसके लिए मोतीबाग चौक से निवाली रोड पहुंच मार्ग को कुछ समय के लिए बंद किया जायेगा। अग्रवाल ने बताया की पूर्व में होलिका दहन हेतु हर घर से 5 कंडे 5 लकड़ी मांग कर होलिका का दहन किया जाता था। समय परिवर्तन के साथ घरों से लकड़ी कंडे मिलना बंद होने से अब कुछ राशि एकत्रित कर लकड़ी कंडे लाकर प्रतिकात्मत होली का दहन कर परंपरा को जीवित रखा जा रहा हैं ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!