बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा आगमन पर आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य का जोरदार स्वागत, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष स्वामी और आर्य एक दूसरे से गले मिलकर भावुक नजर आए

सेंधवा। दिल्ली में अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद सेंधवा नगर में प्रथम आगमन पर पूर्व मंत्री अंतर सिंह आर्य का जोरदार स्वागत हुआ। सेंधवा में कई स्थानों पर आतिशबाजी कर पुष्प वर्षा और पुष्प मालाओं से अंतर सिंह आर्य का लोगों ने स्वागत किया। पुराना एबी रोड लक्ष्मी माता मंदिर के पास वार्ड क्रमांक 2 की पार्षद ललिता सुनील शर्मा और कार्यकर्ताओं ने भी आर्य का जोरदार स्वागत किया। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एस वीरा स्वामी ने समर्थकों के साथ आर्य का स्वागत किया। इस दौरान आर्य और स्वामी एक दूसरे को देखकर भावुक नजर आए और गले मिले। आर्य का पुराना बस स्टैंड किला गेट पर भी समर्थकों ने आतिशबाजी कर स्वागत किया। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचने पर उनकी धर्मपत्नी व परिवार जनों ने आरती उतार कर स्वागत किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव, जनपद अध्यक्ष लता पटेल, कृष्णा पालीवाल, विकास आर्य, विजय स्वामी गणेश राठौड़ रामेश्वर पालीवाल, अखिलेश पवार, लल्ला शर्मा, संजय चौधरी, श्याम पाटिल, अमित मालवीय, तरुण स्वामी सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। बता दे अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य क्षेत्र में आयोजित होने वाले 7 दिवसीय भगोरिया हाट का आनंद लेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!