बड़वाह; पंडित राजेन्द्र जोशी बने सर्वब्राह्मण महासभा अध्यक्ष, सर्वानुमति से हुए इस मनोनयन पर विप्रजनों ने पं जोशी का अभिनंदन किया

विशाल कुमरावत बड़वाह से..समाजसेवी पंडित राजेन्द्र जोशी(पंचवटी)को सर्वब्राह्मण महासभा के नए अध्यक्ष मनोनीत किये गए है।बुधवार रात गायत्री शक्ति पीठ में सर्वब्राह्मण समाज की बैठक में उपस्थि विप्रजनों ने सर्वानुमति से पं जोशी को अपना नवीन अध्यक्ष तय किया है।इस अवसर पर उपस्थित समाजजनो ने करतल ध्वनी के साथ उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।इस अवसर पर महासभा के पूर्व अध्यक्ष पं सुरेन्द्र पंडया ने नवनियुक्त अध्यक्ष को पुष्पमाला पहनाकर उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाए दी।साथ ही अपने निवृतमान कार्यकाल को लेकर सभी का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा की कार्यकरिणी सदस्यों व समाजजनो के सहयोग से महासभा ने सभी समाजिक गतिविधियों नई उंचाई दी।उन्होंने कहा की उन्हें पूरा विश्वास है की नवनियुक्त अध्यक्ष अब इन कार्यक्रमों को एक नया आयाम देंगे।इस अवर पर अध्यक्ष जोशी ने भी उनकी नियुक्ति पर सहमती जताने वाले सभी विप्रजनो का धन्यवाद व्यक्त किया।उन्होंने कहा की वे पूरा प्रयास करेंगे की समाज के सर्वांगींण विकास के साथ धार्मिक,सामाजिक कार्यक्रमों में गति लाएंगे।पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाए जाने पर उन्होंने नपाध्यक्ष व परिषद का आभार व्यक्त किया।उनकी इस नियुक्ति पर उपस्थित विप्रको इस अवसर पर डीके अत्रे,जीएस गावशिंदे,विजय व्यास,दिलीप शर्मा,भूपेन्द्र खरे,पं फणीन्द्र अत्रे,शिशिर उपाध्याय,सुबोध आरस,राजा शर्मा,नवीन दुबे,प्रवीण शर्मा,कमल व्यास,पंकज पाठक,मनीष शर्मा,सुनील जोशी,प जितेन्द्र अत्रे,अखिलेश चौकड़े,विवेक भालके,रोहित डालुका,पियूष शर्मा आदि उपस्थित रहे।