बड़वानीमुख्य खबरे

कॉलेज चलो अभियान से मिलेगी उपयोगी जानकारियां

बड़वानी।
शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के प्राचार्य डॉ. दिनेश वर्मा ने मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के माध्यम से सत्र 2024-24 के लिए कॉलेज चलो अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग श्री विवेक गुप्ता से नोडल अधिकारी डॉ. मधुसूदन चौबे ने चर्चा की और कार्यकर्तागण वर्षा मुजाल्दे एवं जगमोहन गोले ने नई शिक्षा, नई उड़ान पुस्तिका सौंपी। यह पुस्तिका उच्च षिक्षा विभाग, मध्यप्रदेष शासन द्वारा तैयार की गई है। इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सभी महत्वपूर्ण बातों का समावेष है।
श्री विवेक गुप्ता ने कहा कि कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत बारहवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों को एडमिषन प्रक्रिया, कॉलेज में उपलब्ध शैक्षणिक और शैक्षणेत्तर सुविधाओं, शासन की उच्च षिक्षा से संबंधित हितग्राही मूलक योजनाओं तथा एनइपी के अंतर्गत आये बदलावों के संबंध में दी जा रही जानकारियां काफी उपयोगी हैं। इससे उन्हें बारहवीं के बाद अध्ययन करने के लिए कॉलेज, संकाय, विषय आदि के चयन में बहुत सहायता मिलेगी। अभियान के संचालन में सहयोग सुभाष चौहान, पूनम कुषवाह, शैली सोनी, कन्हैया फूलमाली, राहुल वर्मा, सुरेष कनेष, उमेष किराड़, भियारी गुर्जर, सुनील मेहरा, पपीला डुडवे, अक्षय चौहान आदि कार्यकर्ताओं के द्वारा दिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!