साहू बने युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, ब्यावर राष्ट्रीय अधिवेशन में की गई घोषणा

बड़वानी /जुलवानिया- भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा मध्य प्रदेश का राष्ट्रीय दो दिवसीय अधिवेशन ब्यावरा जिला राजगढ़ में संपन्न हुआ इस दौरान मध्य प्रदेश के भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की गई मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनारायण जी साहू, कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश नंदलाल जी साहू, राष्ट्रीय महासचिव सुनील साहू की सहमति पर मध्य प्रदेश तैलिक साहू राठौर महासभा की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट श्रीमती भावना सुरेश साहू द्वारा मध्य प्रदेश तैलिक साहू राठौर महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर अखिलेश साहू जिला बड़वानी को नियुक्त किया गया राष्ट्रीय अधिवेशन में युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अखिलेश साहू ने शपथ ग्रहण करते हुए पदभार ग्रहण किया इस दौरान श्री साहू ने कहा कि समाज में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है और युवाओं को समाज हित में जोड़ते हुए संगठन के कार्य को निरंतर आगे बढ़ाएंगे इस दौरान प्रदेश कार्यवाह अध्यक्ष राधेश्याम साहू, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शोभा साहू संभागीय अध्यक्ष प्रेमलता साहू जिला अध्यक्ष डॉक्टर रेखा साहू कार्यवाहक जिला अध्यक्ष नीलम साहू संभागीय सचिव सुरेश साहू युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सौरभ साहू दीपक साहू जयप्रकाश साहू आशा साहू तारामणि साहू जितेंद्र साहू धार रमेश चंद्र जी साहू केसर मदन लाल जी साहू जिला अध्यक्ष धार ने नवनियुक्त युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान करते हुए बधाई दी