विविध
हिंद रक्षक संगठन द्वारा छात्राओं को कापियां वितरित की

इंदौर। हिंद रक्षक संगठन द्वारा आज नालिया बाखल स्थित श्री बालाजी गणेश मारवाड़ी कन्या उ मा विद्यालय की छात्राओं को कापियां तीन हजार कापियां वितरित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवम मां सरस्वती के चित्र पूजन दीप प्रज्ज्वलित ट्रस्ट के मुरलीधर दम्मानी, विधान सभा चार की विधायक श्रीमती मालिनी गौड़ पार्षद नीता राठौर एवम विद्यालय की प्राचार्या बीना मालानी शर्मा ने किया।
हिंद रक्षक संघटन के संयोजक एकलव्य गौड़ ने बताया कि संस्था द्वारा अभी तक 18वर्ष हो चूके है। कापिया वितरण का 19वा वर्ष है। अभी तक लाभभग 1.5लाख कापियों का वितरण किया गया है। आज
श्री बालाजी गणेश मारवाड़ी विद्यालय की छात्राओं को तीन हजार कापियों का वितरण किया गया। संगठन द्वारा कुल तीन लाख कापियों का वितरण किया जाएगा।